[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Weather Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम लेगा करवट, शुरू होगा बारिश का दौर, बढ़ेगी ठिठुरन

Weather Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम लेगा करवट, शुरू होगा बारिश का दौर, बढ़ेगी ठिठुरन

0
Weather Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम लेगा करवट, शुरू होगा बारिश का दौर, बढ़ेगी ठिठुरन
Weather Alert

Weather Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. कड़ाके की ठंड के बीच कई राज्यों में बारिश की संभावना है. बारिश के कारण सर्दी में और इजाफा हो सकता है. पहाड़ों में जारी बर्फबारी के कारण दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ऐसे में आईएमडी की ओर से पूर्वानुमान है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में कल से बारिश का दौर शुरू हो सकता है. दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक बारिश का संभावना है.

दिल्ली में बारिश से बढ़ सकती है सर्दी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है. बारिश के कारण मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं. बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छा रहा है. कई इलाकों में दृष्यता करीब शून्य हो गई है. आज यानी रविवार को भी कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि तीन चार दिनों तक उत्तर भारत में हल्की बारिश का दौर रह सकता है.

दिल्ली में लगातार छा रहा है छाया कोहरा

दिल्ली में कड़ाके की ठंड और बारिश का संभावना के बीच लगातार कोहरा छा रहा है. रविवार को लगातार तीसरे दिन भी सुबह कोहरा छाया रहा. कोहरे के कारण 51 ट्रेनों की आवाजाही में देरी हुई. इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि अहले सुबह करीब चार बजे से साढ़े सात बजे के बीच पालम में दृश्यता शून्य थी. सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर 0.50 मीटर रह गई थी. वहीं सुबह साढ़े सात बजे बहुत घने कोहरे के कारण पालम और सफदरजंग हवाई अड्डों पर सामान्य दृश्यता शून्य हो गई.

इन राज्यों में भी झमाझम बारिश

दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई और राज्यों में बारिश की संभावना है. IMD के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश की संभावना है. इसके अलावा उत्तराखंड में 5 और 6 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

उत्तर पश्चिम भारत में बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दो तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे इजाफा हो सकता है. हालांकि इसके बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है. अनुमान है कि तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

 Also Read: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, बिहार में उड़ानें रद्द, झारखंड में स्कूल बंद

Previous article सीएम हेमंत सोरेन ने अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया लोकार्पण, सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देनेवाले होंगे सम्मानित
Next article Signs Before Death: मृत्यु से पहले यमराज इंसान को भेजते हैं ये संकेत, फिर तय होती है तारीख
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel