[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Watch Video: 10-10 रुपये जोड़कर बेटी के लिए खरीदी स्कूटी, जानें गुमटी चलाने वाले बजरंग राम की कहानी

Watch Video: 10-10 रुपये जोड़कर बेटी के लिए खरीदी स्कूटी, जानें गुमटी चलाने वाले बजरंग राम की कहानी

0
Watch Video: 10-10 रुपये जोड़कर बेटी के लिए खरीदी स्कूटी, जानें गुमटी चलाने वाले बजरंग राम की कहानी
छोटे दुकानदार ने बेटी के लिए खरीदा स्कूटी

Watch Video: छत्तीसगढ़ जशपुर के रहने वाले बजरंग राम भगत गुमटी चलाते हैं और उपने परिवार को पालते हैं. अपने रोजाना की कमाई से उन्होंने 10-10 रुपये बचाकर अपनी बेटी को इस दिवाली एक स्कूटी गिफ्ट किया. गाड़ी पाकर बच्ची के चेहरे की खुशी बढ़ गई है. उसे अब पढ़ाई करने के लिए पैदल चलने की जरूरत नहीं होगी.

पिता बजरंग राम भगत ने क्या बताया?

पिता बजरंग राम भगत बताते हैं, “मैं अपनी बच्ची की खुशी के लिए स्कूटी खरीदने के अपने सपने को पूरा करने के लिए हर दिन जो भी संभव हो, 10 रुपये या 100 रुपये, जो भी मेरे पास होता था, बचाता था. मैंने दिवाली पर 40,000 रुपये के सिक्कों से एक स्कूटी खरीदा और बाकी नकद था. मैं कभी भी ऋण नहीं लेना चाहता था.”

स्कूटी पाकर भावुक हुई बेटी चंपा

स्कूटी पाकर बेटी चंपा भावुक हो गई. उसने कहा- “मुझे बहुत खुशी है कि मेरे पिता कम से कम रोजाना बचत करते थे और आभारी हूं कि उन्होंने मुझे एक स्कूटी खरीद कर दी. अब मेरे लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना आसान हो जाएगा.”

शोरूम के मालिक आनंद गुप्ता ने क्या बताया?

शोरूम के मालिक आनंद गुप्ता ने बताया, “दिवाली पर बजरंग राम ने सिक्कों से स्कूटी खरीदने की इच्छा जताई और हम यह जानकर हैरान रह गए. मैंने तुरंत अपने कर्मचारियों से सिक्के गिनने को कहा. यह हम सभी के लिए एक सुनहरा पल था. यह ईमानदारी की उपलब्धि थी जो उनकी बचत में झलक रही थी… उन्हें स्क्रैच कार्ड ऑफर में एक मिक्सर ग्राइंडर भी मिला. उन्होंने 40,000 रुपये के सिक्कों से और बाकी नकद भुगतान किया. वह इससे बहुत खुश थे और हम भी.”

Previous article Giridih News :चारपहिया की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
Next article जसलीन को सीएफए में मिली सफलता, क्षेत्र में हर्ष
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel