[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Watch Video : दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, पुलिस को आया कॉल–सीढ़ियों पर खून के धब्बे और…

Watch Video : दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, पुलिस को आया कॉल–सीढ़ियों पर खून के धब्बे और…

0
Watch Video : दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, पुलिस को आया कॉल–सीढ़ियों पर खून के धब्बे और…
delhi double murder updates

Watch Video : दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि लाजपत नगर-1 इलाके में एक महिला रुचिका (42) और उसके बेटे कृष (14) के शव उनके घर से बरामद हुए. मामले में संदिग्ध घरेलू नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है. हेमंत तिवारी (डीसीपी साउथ ईस्ट) ने बताया कि बुधवार रात 9:43 बजे लाजपत नगर-1 से कुलदीप (44) को पीसीआर कॉल मिली. कॉल करने वाले ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा उनके कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं. दरवाजा बंद है और गेट और सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैं.

कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जबरन गेट खोला गया. एक महिला और उसके बेटे के शव मिले. शवों की पहचान 42 साल की रुचिका सेवानी और 14 साल कृष सेवानी के रूप में हुई है. रुचिका सेवानी अपने पति के साथ लाजपत नगर मार्केट में गारमेंट की दुकान चलाती हैं. मुख्य आरोपी मुकेश (24) को फरार होने के दौरान पकड़ लिया गया है. वह गारमेंट शॉप में ड्राइवर/शॉप हेल्पर के तौर पर काम करता है. आगे की जांच जारी है.

ट्रेन पकड़कर भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी मुकेश (24) को एक ट्रेन से उस समय पकड़ लिया जब वह भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने बताया कि रुचिका और उसके बेटे के शव घर के अंदर बरामद किए गए. महिला का शव बेड रूम में और उनके बेटे का शव बाथ रूम में मिला. बयान के अनुसार, कुलदीप और उनकी पत्नी की लाजपत नगर बाजार में कपड़े की दुकान है और उनका बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता था.

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मूलरूप से बिहार के हाजीपुर का निवासी उनका घरेलू नौकर मुकेश घटना के बाद से लापता है. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि वह कपड़े की दुकान पर और परिवार के लिए ड्राइवर के तौर पर भी काम करता था. तिवारी ने बताया कि बाद में उसे उत्तर प्रदेश पुलिस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहा था.

Previous article Airtel का जलवा, Netflix से लेकर ZEE5 तक सारे OTT का मजा मिलेंगे इन तीन प्लान्स में, जानें कीमत
Next article Jharkhand Liquor Scam: एसीबी की गिरफ्त में प्रिज्म कंपनी का एमडी विधु गुप्ता, जानें क्या लगा है आरोप
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel