[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Watch Video : प्रदर्शनकारी बैरिकेड के पास खड़ा हो गया फिर, जानें बरेली हिंसा को लेकर फैसल ने क्या बताया

Watch Video : प्रदर्शनकारी बैरिकेड के पास खड़ा हो गया फिर, जानें बरेली हिंसा को लेकर फैसल ने क्या बताया

0
Watch Video : प्रदर्शनकारी बैरिकेड के पास खड़ा हो गया फिर, जानें बरेली हिंसा को लेकर फैसल ने क्या बताया
बरेली में विरोध प्रदर्शन

Watch Video : उत्तर प्रदेश के बरेली में मौलाना तौकीर रजा द्वारा ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में प्रस्तावित प्रदर्शन को स्थगित करने की घोषणा के बाद मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हो गई. स्थिति तनावपूर्ण हो गई, लेकिन पुलिस ने मौके पर काबू पाने की कोशिश की.

एक प्रदर्शनकारी बैरिकेड के पास खड़ा हो गया

फैसल खान (एक स्थानीय निवासी) ने बताया कि कुछ लोग यहां शांति से प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस ने सड़क पर बैरिकेड लगा रखे थे, और अचानक उन्होंने एक प्रदर्शनकारी को बैरिकेड के पास खड़े होने पर हिरासत में ले लिया. जब अन्य प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध किया, तो पुलिस ने लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया. फैसल खान का कहना है कि उन्हें किसी भी पत्थरबाजी की घटना की जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि अब स्थिति सामान्य है और बरेली के लोग शांतिप्रिय हैं. किसी को भी समझ नहीं आया कि पुलिस ने लाठीचार्ज क्यों किया?

गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की नमाज के बाद हाथ में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लेकर बड़ी संख्या में लोग मौलवी के आवास के बाहर और मस्जिद के पास जमा हुए. ये दोनों स्थान कोतवाली क्षेत्र में स्थित हैं और एक-दूसरे से थोड़ी ही दूरी पर हैं. मौलाना तौकीर ने आखिरी समय में प्रदर्शन रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा कि अधिकारियों ने इसकी अनुमति नहीं दी है. पुलिस ने मस्जिद के बाहर एकत्र भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की नमाज के बाद स्थानीय अधिकारियों द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के कारण आखिरी समय में विरोध प्रदर्शन स्थगित किये जाने पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया.

Previous article Anupama: देविका की आखिरी इच्छा पूरी करने अनु निकलेगी इन 12 लोगों के साथ, जर्नी शुरू होते ही आ जाएगी ये दिक्कत
Next article World Tourism Day 2025: घूमिए दुनिया की 7 सबसे हसीन जगहें, जो आपकी जिंदगीभर की यादों में रह जाएंगी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel