[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National वक्फ बिल से मुसलमानों के अधिकारों पर खतरा, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

वक्फ बिल से मुसलमानों के अधिकारों पर खतरा, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

0
वक्फ बिल से मुसलमानों के अधिकारों पर खतरा, राहुल गांधी का बड़ा आरोप
Rahul Gandhi (File Photo)

Waqf Bill Rahul Gandhi reaction: वक्फ संशोधन विधेयक को भारी बहुमत के साथ लोकसभा में 2 अप्रैल की रात पास किया गया. जिसके बाद इस बिल को आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा. लोकसभा में वक्फ बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े. वहीं इस बिल के विपक्ष में 232 सांसदों ने वोट दिया. जिसके बाद लोकसभा के विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट डालकर इस बिल का विरोध किया है. उन्होंने इसे भारतीय मूल विचारों पर हमला कहा है.

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

वक्फ (संशोधन) विधेयक एक ऐसा हथियार है जो मुसलमानों को हाशिए पर धकेलने और उनकी व्यक्तिगत कानूनी व संपत्ति के अधिकार छीनने के लिए लाया गया है.

आज मुसलमानों को कल अन्य समुदायों को टारगेट बनाया जाएगा – राहुल गांधी

RSS, BJP और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया यह संविधान पर हमला आज मुसलमानों को निशाना बना रहा है, लेकिन यह भविष्य में अन्य समुदायों को भी टारगेट करने की राह खोलता है.

आगे उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस पार्टी इस कानून का कड़ा विरोध करती है क्योंकि यह भारत की मूल भावना पर प्रहार करता है और संविधान के अनुच्छेद 25, यानी धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है.

इस बिल को लोकसभा में दोपहर के 12 बजे पेश किया गया था, जिस पर 12 घंटों से ज्यादा देर तक बहस चली. जिसके बाद बहुमत के साथ इसे पास कर दिया गया. लेकिन इस फैसले पर विपक्ष नाराज दिखी. सांसदों में बिल पास होने के बाद विपक्षी नेताओं का कहना है कि वे इस बिल के खिलाफ हैं. यदि जरूरत पड़ी तो वे अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे.

यह भी पढ़े: Waqf Amendment Bill: वक्फ बोर्ड कैसे करेगा काम? लोकसभा में बोले अमित शाह- वक्फ में एक भी गैर-मुस्लिम नहीं

Previous article 3 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक शहर की कीमत यहां चेक करें
Next article मुर्गियों के लिए भगवान बने अनंत अंबानी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel