[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National असम में 85.04% मतदान के साथ टूटा 2021 का रिकॉर्ड, केरल में 77.38% वोटिंग

असम में 85.04% मतदान के साथ टूटा 2021 का रिकॉर्ड, केरल में 77.38% वोटिंग

0
असम में 85.04% मतदान के साथ टूटा 2021 का रिकॉर्ड, केरल में 77.38% वोटिंग
असम में मतदान प्रतिशत (Photo: PTI)

Voting Percentage : गुरुवार (9 अप्रैल) को असम, केरल और पुडुचेरी में दिनभर वोटिंग का माहौल बना रहा और धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती गई. शाम 6 बजे तक के आंकड़े बताते हैं कि लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदान पुडुचेरी में 89.08% दर्ज हुआ. इसके बाद असम में 85.04% वोटिंग हुई, जबकि केरल में 77.38% मतदान रिकॉर्ड किया गया.

असम में शाम 6 बजे तक सभी 126 सीटों पर करीब 85.04% मतदान दर्ज हुआ, जो 2021 के 82.04% से ज्यादा है. इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प है. बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस करीब दस साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है. इसलिए राज्य में चुनावी मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है.

अलग-अलग सीटों पर वोटिंग का आंकड़ा भी अलग

असम में अलग-अलग सीटों पर वोटिंग का आंकड़ा भी अलग रहा. दलगांव में सबसे ज्यादा 94.57% मतदान हुआ, जबकि अमरी में सबसे कम 70.40% वोटिंग दर्ज की गई. इस एक चरण के चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं. राज्य के 35 जिलों में फैले 31,490 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले गए और लोगों ने अच्छी भागीदारी दिखाई.

Image 103
असम में 85. 04% मतदान के साथ टूटा 2021 का रिकॉर्ड, केरल में 77. 38% वोटिंग 3

केरल में सभी 140 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई, लेकिन कई बूथों पर लोग लाइन में लगे रहे. जो लोग समय तक पहुंच गए थे, उन्हें टोकन देकर बाद में भी वोट डालने का मौका दिया गया.

यह भी पढ़ें : असम चुनाव : कई मतदान केंद्रों पर झड़प, 7 हिरासत में, पुलिस ने चलाई गोली

पुडुचेरी में भी 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई. जो लोग समय से पहले मतदान केंद्र पहुंच गए थे, उन्हें लाइन में खड़े रहकर बाद में भी वोट डालने की अनुमति दी गई.

Previous article सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर जलशक्ति मंत्री ने सांसद को कराया अवगत
Next article Nagpuri Hit Movies: यूट्यूब पर फ्री में देखें झारखंडी संस्कृति और रोमांस की कहानियां
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel