[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video: भोजन के लिए दो कुत्तों में चलता रहा भीषण युद्ध, तीसरे ने चट कर दी थाली, हंसना मना है!

Viral Video: भोजन के लिए दो कुत्तों में चलता रहा भीषण युद्ध, तीसरे ने चट कर दी थाली, हंसना मना है!

0
Viral Video: भोजन के लिए दो कुत्तों में चलता रहा भीषण युद्ध, तीसरे ने चट कर दी थाली, हंसना मना है!
Two Dogs Battle

Viral Video: बचपन की वो कहावत, “दो की लड़ाई में हमेशा तीसरे की जीत होती है.” सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहे वीडियो में बिल्कुल साकार हो उठी है. इंस्टाग्राम यूजर ramesh_patel_3150 ने अपने पेज पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जो हंसी का फुल-ऑन डोज लेकर आया है.

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो की शुरुआत में दो कुत्ते बड़े चाव से एक थाली में रखा खाना खा रहे हैं. लेकिन अचानक माहौल बदल जाता है. एक कुत्ता दूसरे पर गुर्राता है और दोनों के बीच जंग छिड़ जाती है. दोनों कुत्ते एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं, मानो मरने-मारने पर उतारू हों. गुत्थम-गुत्था, भौंकना-काटना, सब कुछ चल रहा है. तभी कहानी में ट्विस्ट आता है. एक काला कुत्ता चुपके से सीन में एंट्री मारता है. दोनों की लड़ाई देखकर ये तीसरा कुत्ता मौके का फायदा उठाता है और थाली पर टूट पड़ता है. जल्दी-जल्दी, लपक-लपक कर वो सारा खाना चट कर जाता है. उधर, दोनों कुत्ते अपनी लड़ाई में इतने मशगूल हैं कि उन्हें तीसरे कुत्ते की चालाकी का अहसास तक नहीं होता. एक बार तो वो थाली के पास पहुंचते हैं, लेकिन फिर से आपस में भिड़ जाते हैं. इस बीच तीसरा कुत्ता मजे से खाना लपेटकर रफूचक्कर हो जाता है.

वीडियो देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे यूजर

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “मैं उनका चेहरा देखना पसंद करूंगा, जब वे लड़ाई से वापस आएंगे और खाली थाली देखेंगे.” एक अन्य ने लिखा, “कलुआ ने मौके का फूल मजा लिया.”

Previous article करम पूजा में डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध
Next article सीवरेज के गड्ढे के कारण घर की दीवार में आयी दरार
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel