[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा अजगर, पानी में पटक-पटक कर कर दिया बेहाल, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा अजगर, पानी में पटक-पटक कर कर दिया बेहाल, वीडियो हो रहा वायरल

0
Viral Video: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा अजगर, पानी में पटक-पटक कर कर दिया बेहाल, वीडियो हो रहा वायरल
Viral Video : अजगर और मगरमच्छ की भयंकर जंग

Viral Video: जंगली जानवरों के बीच संघर्ष और जंग जंगल के लिए आम बात है, लेकिन अगर आमने सामने दो परंपरागत दुश्मन आ जाएं तो जंग निश्चित है. यह जंग  तब तक जारी रहती है जब दोनों में से एक खत्म न हो जाए या भाग न जाए. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां एक अजगर सांप और मगरमच्छ आमने-सामने आ गए हैं. एक जगह दो दुश्मन आमने सामने आते ही दोनों एक दूसरे से भिड़ गए. आम तौर पर एक शक्तिशाली और बड़ा एनाकोंडा मगरमच्छ पर भारी पड़ता है. लेकिन यहां मामला उलटा पड़ गया. अजगर मगरमच्छ के जबड़ों में फंस गया, जिसके बाद मगरमच्छ ने उसे पानी में पटक-पटक कर बेहाल कर दिया.वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. लोग दोनों जानवरों की जंग देखकर दंग हैं.

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि मगरमच्छ के जबड़े में आया अजगर वहां से निकलने की कोशिश कर रहा है. लेकिन मगरमच्छ की पकड़ काफी मजबूत हैं. वो लगातार अजगर को पानी में पटकता है. मगर के तेज और ताकतवर हमलों के आगे अजगर की एक नहीं चल रही है. मगरमच्छ और अजगर दोनों कुदरत के उम्दा शिकारी है. मगरमच्छ के जबड़े काफी ताकतवर होते हैं, पानी के अंदर उसकी ताकत कई गुणा बढ़ जाती है. बड़े-बड़े जानवरों को वो अपने जबड़ो से फाड़ सकता है. वहीं अजगर आम तौर पर जंगल में रहता है. हालांकि वो पानी में भी रह सकता है. अजगर अपने शिकार को पहले कुंडली में जकड़कर मारता है फिर उसे साबुत ही निगल जाता है. 

जंग जीत गया मगरमच्छ

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मगरमच्छ ने अजगर को अपने ताकतवर जबड़े में जकड़ लिया है. उसे लगातार पानी में पटक रहा है. अजगर का बुरा हाल है. अजगर ने मगर को अपनी कुंडली में लपेटने की कोशिश भी की, लेकिन मगरमच्छ ज्यादा ताकतवर है. वीडियो में साफ लग रहा है कि मगरमच्छ ही इस युद्ध का विजेता बनने वाला है. बताया जा रहा है कि वीडियो कुमाना बांध का है. वीडियो के कैप्शन र लिखा है ‘एक अजगर मगरमच्छ द्वारा पकड़े जाने के बाद जोरदार संघर्ष कर रहा था. लेकिन मगरमच्छ उसे इधर-उधर पटक-पटक कर मारता रहा.’  इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @latestkruger की आईडी से पोस्ट किया गया है. वीडियो को 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 44 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो सोशल मीडिया में  काफी तेजी से वायरल हुआ है. 

Previous article छात्र-छात्राओं को बताये गये प्राकृतिक आपदाओं से बचने के उपाय
Next article जोनल प्रतियोगिता में डीएवी खूंटी का शानदार प्रदर्शन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel