[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video: इंटरनेट पर धूम मचा रहा JCB मशीन का नागिन डांस, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Viral Video: इंटरनेट पर धूम मचा रहा JCB मशीन का नागिन डांस, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

0
Viral Video: इंटरनेट पर धूम मचा रहा JCB मशीन का नागिन डांस, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
Viral Video JCB Machine Nagin Dance

Viral Video: कमर लचकाते और बल खाते नागिन डांस तो आपने शादी-ब्याह के मौके पर कई बार देखें होंगे. लेकिन, क्या कभी किसी भारी भरकम जेसीबी मशीन को नागिन डांस करते देखा है. गड्ढा खोदने और भारी चीजों को इधर से उधर करने वाली जेसीबी मशीन ने नागिन डांस किया तो देखने वाले देखते ही रह गए. इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो देखते ही अनायास हंसी का आ जा रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

जेसीबी मशीन का नागिन डांस

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स बीन लेकर खड़ा है. उसके सामने कई जेसीबी मशीन हैं. वो लड़का जैसे ही बीन बजाना शुरू करता है, जेसीबी मशीनों में हरकत शुरू हो जाती है. यह वीडियो बेहद खास है, क्योंकि जेसीबी की ड्राइविंग सीट पर बैठे चालक मशीन को ऐसे मूव कर रहे हैं जिससे वो नागिन की फीलिंग दे रहा है. काफी अच्छा डांस परफॉर्मेंस दिखाया गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. कई लोगों ने वीडियो को लाइक और शेयर भी किया है.

जेसीबी का बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस

वीडियो में दिख रहा है कि बीन की धुन पर जेसीबी  नागिन की तरह लहराती हुई नजर आ रही है. बैकग्राउंड से नागिन की धुन वाला म्यूजिक भी बज रहा है. वीडियो से साफ हो रहा है कि जेसीबी सिर्फ काम के लिए कभी-कभी अच्छा खासा मनोरंजन भी कर सकती है. वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे. क्योंकि लड़के के बीन से जैसे ही धुन निकलती है नागिन की तरह जेसीबी मशीन डांस करने लगती है. डांस को और ज्यादा संजीदा बनाने के लिए लड़का बीच-बची में सफेद पाउडर की तरह कोई चीज जेसीबी पर फेंकता नजर आ रहा है.  

वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह नया नहीं है, इसे काफी पहले इंटरनेट पर अपलोड किया गया है, लेकिन अभी भी वीडियो धूम मचा रहा है. इसे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर jcb_nu_mathu95 के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 142 मिलियन लोगों ने देख लिया है. 5.8 मिलियन लोगों ने इसे लाइक किया है.  

Also Read: Viral Video: अजगर और मगरमच्छ में भयंकर लड़ाई, जानिए कौन जीता मुकाबला? वायरल हो रहा वीडियो

Previous article प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के स्वास्थ्य शिविर में 75 बच्चों की हुई जांच
Next article किशोरी को भगाने के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, एक दर्जन घायल, तीन गंभीर
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel