[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National देसी जुगाड़ लगाकर इस बंदे ने लूट ली महफिल, इंटरनेट पर छाया वीडियो

देसी जुगाड़ लगाकर इस बंदे ने लूट ली महफिल, इंटरनेट पर छाया वीडियो

0
देसी जुगाड़ लगाकर इस बंदे ने लूट ली महफिल, इंटरनेट पर छाया वीडियो
वायरल वीडियो, फोटो-सोशल मीडिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ खूब एंटरटेन भी करते हैं. खासतौर पर जब बात देसी जुगाड़ की हो, तो भारतीय यूजर्स ऐसे वीडियो को हाथोंहाथ लेते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपने अनोखे अंदाज और देसी दिमाग से ऐसा जुगाड़ लगाया कि देखने वाले उसकी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. लाखों लोगों ने वीडियो को देखा है.

आम जिंदगी में कई बार ऐसे काम सामने आते हैं, जो देखने में छोटे लगते हैं, लेकिन उन्हें करना आसान नहीं होता. खासकर जब किसी काम में मेहनत ज्यादा और समय कम हो, तब लोग अक्सर कोई आसान तरीका ढूंढते हैं. यही वजह है कि देसी जुगाड़ लोगों को इतना पसंद आता है, क्योंकि इसमें कम साधनों में बड़ा काम हो जाता है. वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जिसने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर onlyy_amarjeet नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते इसे लाखों लोगों ने देख लिया. इतना ही नहीं, कई यूजर्स ने इस पर लाइक और कमेंट भी किए हैं. लोग इस शख्स की समझदारी और काम करने के अनोखे तरीके की खूब तारीफ कर रहे हैं.

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स कपड़े से बने बड़े बोरे में जानवरों को खिलाने वाला भूसा भर रहा है. आमतौर पर इस तरह का काम करने के लिए एक शख्स पहले बोरे को पकड़ता है और दूसरा उसमें सामान भरता है, क्योंकि बोरे का मुंह खुला रखना मुश्किल होता है. लेकिन इस लड़के ने इसका ऐसा हल निकाला कि लोग देखते रह गए.

शख्स ने बोरे के एक सिरे को अपनी ऐड़ी के नीचे दबा लिया और दूसरे सिरे को झुककर अपनी कमर में फंसा लिया. इस तरह बोरे का मुंह उसके दोनों पैरों के बीच पूरी तरह खुला और फैल गया. इसके बाद उसने आराम से दोनों हाथों से भूसा उठाकर बोरे में भरना शुरू कर दिया. इस जुगाड़ की वजह से न उसे किसी दूसरे की मदद की जरूरत पड़ी और न ही बोरा संभालने में परेशानी हुई. देखते ही देखते बोरा बहुत कम समय में भर गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को अब तक 18.9 मिलियन लोगों ने देख लिया है. करीब 5 लाख लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. और,लगभग 4 हजार लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है. इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. लोगों ने इस लड़के की समझदारी की खूब सराहना की है.

Previous article जैसलमेर में ऑयल इंडिया की बड़ी कामयाबी, 1202 बैरल तेल का प्रोडक्शन
Next article 4G हो या 5G, अनलिमिटेड डेटा के लिए Vi का ये प्लान है बेस्ट डील
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel