[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video: बांस को कच्चे केले की तरह खाने लगा पांडा, वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Viral Video: बांस को कच्चे केले की तरह खाने लगा पांडा, वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

0
Viral Video: बांस को कच्चे केले की तरह खाने लगा पांडा, वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आंखें
Viral Video

Viral Video: पांडा आम तौर पर घने बांस के जंगलों में रहते हैं और उनका मुख्य भोजन बांस है. ऐसा ही एक पांडा का बांस खाने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक पांडा बांस को बड़ी आसानी से छीलकर कच्चे केले की तरह काट कर खा रहा है. पांडा के खाने का अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे दिख रहा है कि एक पांडा बैठकर बड़े मजे से हरा बांस खा रहे हैं. वो अपने दांतों से बड़े आराम से काटकर खा रहा है. वो अपने दांतों से बड़ी आसानी से बांस को छील कर खा रहा है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘आह, बांस। काटने में सबसे कठिन चीजों में से एक। कठोर, रेशेदार, टिकाऊ.’ देखने वाली बात है कि बांस कठोर होता है उसे बड़ी आसानी से पांडा अपने दांतों से छीलकर खा रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

पांडा का बांस खाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक करीब साढ़े 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 11 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘ऐसा लग रहा है जैसे वह च्विंग गम काट रहा है और चबा रहा है, यह उसके लिए बहुत आसान है.’ एक और यूजर ने लिखा ‘देखने से लग रहा है कि यह बांस नहीं केला खा रहा है. ‘कई यूजर्स ने अमेजिंग लिखा है. कुछ यूजर्स ने इमोजी भी डालकर अपना रिएक्शन जताया है.

Previous article Darbhanga News: क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिये कई निर्देश
Next article Darbhanga News: एसआइआर के विशेष कैंप में मतदाताओं की नहीं दिखी दिलचस्पी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel