[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video: डोगेश बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे कई कुत्ते, सिर पर हाथ रखकर मिला आशीष, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: डोगेश बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे कई कुत्ते, सिर पर हाथ रखकर मिला आशीष, वीडियो हो रहा वायरल

0
Viral Video: डोगेश बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे कई कुत्ते, सिर पर हाथ रखकर मिला आशीष, वीडियो हो रहा वायरल
Viral Video

Viral Video: एक डोगेश बाबा इन दिनों सोशल मीडिया की सबसे बड़ी सनसनी बन गए हैं. अपनी बिरादरी के कई और कुत्तों को वो आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं. डोगेश बाबा का आशीष भरा हाथ हर उस कुत्ते के सिर पर जा रहा है जो उसके दर्शन को आ रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कई कुत्ते डोगेश बाबा का आशीर्वाद लेने उसके पास आ रहे हैं. डोगेश बाबा भी उनके पास आ रहे कुत्तों के सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दे रहे हैं. वीडियो कहां का यह पता नहीं चला है लेकिन यह कुत्ता चर्चा का विषय बना हुआ है.

कुत्तों को मिल रहा डोगेश्वर बाबा का आशीर्वाद

वीडियो में दिख रहा है कि एक कुत्ता इंसानों की तरह अपने दोनों पैरों पर बैठा है. उसके सामने कई कुत्ते हैं. डोगेश बाबा बना कुत्ता अपने हाथों को एक कुत्ते के सिर पर रख देता है मानों वो उसे आशीर्वाद दे रहा है. इसके बाद वो अपना आशीर्वाद भरा हाथ दूसरे कुत्ते के सिर पर रखता है. वीडियो देखने से लग रहा है कि वो वाकई कुत्तों को आशीष दे रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. कई लोग तो अब इस संत बने कुत्ते का पता पूछ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

डोगेश बाबा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इसके एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 1.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है. 97 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है. यूजर्स वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- आपको संत कुत्ते पर गर्व होना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा- यह सभी को आशीर्वाद दे रहा है. एक और शख्स ने लिखा सभी कुत्ते स्वर्ग में जाएंगे.

Also Read: Viral Video: इंटरनेट पर धूम मचा रहा JCB मशीन का नागिन डांस, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Previous article तीनपहाड़ के 76 छात्र-छात्राएं नहीं भर पायेंगे परीक्षा फॉर्म
Next article मीरगंज में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी व डंडे से हमला, पांच लोग घायल
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel