[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video: कभी बचाई थी जान, वर्षों बाद देखकर चिंपांजी ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: कभी बचाई थी जान, वर्षों बाद देखकर चिंपांजी ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा वीडियो

0
Viral Video: कभी बचाई थी जान, वर्षों बाद देखकर चिंपांजी ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video

Viral Video: कहा जाता है कुछ जानवर अहसान कभी नहीं भूलते. जिस किसी ने भी ऐसे जानवरों पर थोड़ा भी रहम और परोपकार किया हो, उसे ये जानवर कभी निराश नहीं देते. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को व्यूअर्स ने काफी पसंद किया है. वीडियो में दिख रहा है कि अपने पुराने परिचित शख्स, जिसने वर्षों पहले एक चिंपांजी की जान बचाई थी और उसकी देखभाल की थी, उसे देखकर चिंपांजी की खुशी का पारावार नहीं रहा.

खुशी से गदगद हो गया चिंपांजी

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स हाथों में कुछ केले लेकर एक चिंपांजी की तरफ बढ़ रहा है. चिंपांजी भी सधे कदमों के साथ उस शख्स की ओर खुशी से बढ़ रहा था. अपने पुराने केयर टेकर को देखकर चिपैंजी से उसे गले लगा लिया. चिपैंजी वर्षों बाद मिलने के बावजूद अपने पुराने केयरटेकर को नहीं भूला था. उपहार स्वरूप चिपैंजी के लिए केले भी लेकर गया था. लेकिन, चिपैंजी ने केले की तरफ देखा तक नहीं, वो तो अपने पुराने केयर टेकर को देखकर फूला नहीं समा रहा था. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इसे 13 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘चिंपैंजी की उस देखभालकर्ता को देखकर हार्दिक प्रतिक्रिया जिसने उसे वर्षों पहले बचाया था.’वीडियो को देखकर लोगों ने एक से बढ़कर एक रिएक्शन भी दिया है. एक यूजर ने लिखा ‘यह बहुत आश्चर्य की बात है कि चिपैंजी में कुछ इंसानों से ज्यादा मैनर्स है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘गजब का रिश्ता.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘क्या ही शानदार बातचीत थी! वह चिपैंजी बस उसे गले लगाना चाहता था. जब उसे बचाया गया था, तो वह उससे बहुत प्यार से पेश आया होगा. कितना सुंदर.’

Previous article बेटे की चिता बुझ गई, पर इंसाफ की लौ अब भी जल रही है — प्रयागराज के मां-बाप की पुकार, पुलिस अब भी खामोश है
Next article बिहार के इस जिले में गहराता जा रहा पेयजल संकट, जानिए क्या है प्रशासन की तैयारी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel