[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video : भागो रे शेर पीछे पड़ा है, ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड तो बढ़ाई; फिर

Viral Video : भागो रे शेर पीछे पड़ा है, ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड तो बढ़ाई; फिर

0
Viral Video : भागो रे शेर पीछे पड़ा है, ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड तो बढ़ाई; फिर
शेर का वायरल वीडियो

Viral Video : हम तुम एक जंगल से गुजरे और शेर आ जाए,शेर से मैं कहूं तुमको छोड़ दे मुझे खा जाए.बाॅबी फिल्म का यह गाना सुनने में तो बहुत अच्छा लगता है और एक दूसरे के प्रति प्रेम के इजहार का जरिया भी है, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि अगर ऐसी कोई स्थिति आपके साथ बन जाए तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ऐसी ही स्थिति को बखूबी दिखा गया है.

इस वीडियो को शेयर किया है -Nature is Amazing के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है. यह एक्स हैंडल प्रकृति से संबंधित खूबसूरत और अनूठे वीडियो के लिए जाना जाता है. वीडियो में यह दिख रहा है कि एक खुली जीप या ट्रक कुछ भी कह लें वह एक जंगल से गुजर रहा है और उसके पीछे एक बब्बर शेर अपनी पैनी नजरों को टिकाए हुए दौड़ रहा है. गाड़ी चलाने वाले का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उसकी हड़बड़ाहट और बेचैनी वीडियो से समझ आ सकती है. एक महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है, जो संभवत: उस ट्रक पर सवार है. ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी तरह खाली है.

वीडियो पर कैप्शन लगाया गया है-Imagine you are in this situation and the truck suddenly breaks down 💀. यानी कल्पना कीजिए आपकी गाड़ी इस सिचुएशन में हो और अचानक से वह बंद पड़ जाए. दरअसल यह वीडियो बहुत रोमांचित करने वाला है और कुछ ही घंटों में इस वीडियो को ढाई लाख लोगों ने देख लिया है और हजारों लोगों ने लाइक और कमेंट भी किया है. किसी ने लिखा है कि ड्राइवर तो पसीने से तर-बतर होगा. किसी ने लिखा है कि फिर शेर हड्डी तोड़ता दिखेगा, तो किसी ने लिखा है कि मैं लायन गैंग में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन दे दूंगा.

ये भी पढ़ें : कौन है लॉरेंस का भाई अनमोल, दर्ज हैं 18 केस, हाई-प्रोफाइल मर्डर के लिए है कुख्यात?

Previous article उधर ट्रंप ने सऊदी अरब से की F-35 वाली डील, इधर रूस ने भारत को दिया बंपर ऑफर, पुतिन की इंडिया लैंडिंग से पहले क्या मिला?
Next article Bhojpuri Song: यूट्यूब पर रिलीज हुआ शिल्पी राज का ‘सरकार’ गाना, श्याम सुंदर और अपडेटेड बिहारन की जोड़ी ने मचाया धमाल
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel