[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video : क्या ही मजे मार रही हैं दादी जी… दादी की दबंगई देख, छोकरे भी हुए हैरान

Viral Video : क्या ही मजे मार रही हैं दादी जी… दादी की दबंगई देख, छोकरे भी हुए हैरान

0
Viral Video : क्या ही मजे मार रही हैं दादी जी… दादी की दबंगई देख, छोकरे भी हुए हैरान
वायरल दादी अम्मा की एआई इमेज

Viral Video : बढ़ती उम्र का असर किसी की दबंगई पर नहीं पड़ता, इस वीडियो को देखकर आप इस बात से पूरी तरह सहमत हो जाएंगे. सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादी अपनी बाइक को फुल स्पीड में दौड़ा रही है. बाइक चलाने के दौरान दादी इतनी कॉन्फिडेंस में हैं कि देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं.

दादी एक हाथ से ड्राइव कर रही हैं बाइक

वायरल वीडियो में दादी साड़ी पहनी हुई हैं और पूरी मस्ती में एक हाथ से बाइक चलाते हुए जा रही हैं. दूसरे हाथ को वो हवा में हिलाती नजर आ रही हैं. संभवत: वह गाना गाते हुए बाइक चला रही हैं. दादी की बाइक इतनी स्पीड में चल रही हैं कि आसपास वाले उन्हें देखकर मजे ले रहे हैं. कुछ लड़के तो दादी को इशारा भी करते हैं, जिसकी परवाह किए बिना दादी अपनी मस्ती में नजर आती हैं. आसपास से गुजरने वाले लड़के उनका वीडियो बनाते नजर आते हैं, जिन्हें देखकर दादी मुस्कुराती हैं. वीडियो में दादी की बाइक एक पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को भी क्राॅस करती है. यह वीडियो सोशल मीडिया में आग लगा रहा है और इसपर कई मीम्स बन रहे हैं.

दादी जी मजे मार रही है

दादी का वीडियो जिस रफ्तार से सोशल मीडिया में वायरल है, उसी रफ्तार से उसपर कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है- दादीजी क्या ही मजे मार रही हैं 😂. जीवन का आनंद ले रही हैं. मुझे लगता है कि दादीजी अपनी कम उम्र में बाइकराइडर 🏍 थीं. दादीजी की राइडिंग मुझे पसंद है. आज की पीढ़ी की तुलना में सर्वश्रेष्ठ ड्राइविंग – पापा की परी 🧚‍♀️. कोई दादीजी की ड्राइविंग और उनकी दबंगई देखकर उन्हें गैंगस्टर ग्रेनी बता रहा है. कोई पापा की अम्मा तो कोई मुकद्दर का सिकंदर बता रहा है. दादी के फैन हुए कुछ लोग उन्हें शेरनी बता रहे हैं. यह वीडियो कहां का है, इसके बारे में कोई पुष्ट जानकारी तो नहीं है लेकिन कुछ फैन वीडियो पर यह लिख रहे हैं कि यह वीडियो मध्यप्रदेश के नीमच का है.

ये भी पढ़े: Viral Video : ये वीडियो देख कांप जाएंगे आप, डॉल्फिन परिवार की जाइंट मछली ओर्का ने अपनी ट्रेनर को ऐसे निगला

Viral Video : मछली ने उड़ने में दी चील को चुनौती, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

 Viral Video : OMG, अगर दम ना हो; तो ना देखें ये वीडियो वरना…

 Viral Video : नहीं-नहीं माताजी मुझे नहीं नहाना है, मां ने नहीं सुनी गुहार; सीने से खींचकर अलग किया और पटक कर नहलाया

Video : हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन, 5 मिनट में लाइन और डाॅट्‌स से बनाएं ये सिंपल डिजाइन

Viral Video : हाथी ने सूंड़ से हिरण के डूबते बच्चे को बचाया, वीडियो देख आप कह उठेंगे-तुस्सी ग्रेट हो

Previous article Coolie Box Office Collection Day 11: रजनीकांत-नागार्जुन की ‘कुली’ हिट या फुस्स? 11वें दिन 250 करोड़ के करीब
Next article पटना में पहले दो बच्चों को नदी में फेंका, फिर महिला ने खुद भी लगाई छलांग
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel