Viral Video : बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की गई. जांच से पता चला कि जिस व्यक्ति ने वीआईपी की आवाजाही के कारण गर्भवती पत्नी के ट्रैफिक में फंसे होने का दावा किया था, वह वास्तव में गाड़ी में अकेले यात्रा कर रहा था. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से किसी भी मामले को सनसनीखेज बनाने से पहले तथ्यों की जांच करने की भी अपील की. देखें आखिर क्या नजर आ रहा है वीडियो में.
Public is requested to verify the facts before sensationalizing/spreading any issue. Appropriate legal action will be taken for spreading false news.2/2. @prajvalprince @DCPTrEastBCP https://t.co/OZLcG7Aavm
— ACP EAST TRAFFIC BTP (@acpeasttraffic) June 1, 2026
यह घटना रविवार की है और सोशल मीडिया पर उस समय व्यापक आक्रोश देखने को मिला जब यह दावा किया गया कि राज्यपाल के काफिले की आवाजाही के लिए ‘ओल्ड एयरपोर्ट रोड’ पर यातायात रोक दिया गया था. यह स्पष्टीकरण उस वीडियो की जांच शुरू किए जाने के एक दिन बाद आया है, जिसमें एक व्यक्ति को ‘ओल्ड एयरपोर्ट रोड’ पर बैठे देखा जा सकता है. वीडियो में वह दावा कर रहा था कि वीआईपी आवाजाही के कारण लगाए गए ट्रैफिक बैन की वजह से उसकी गर्भवती पत्नी कार में फंस गयी है.
झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
वायरल घटना के संबंध में बेंगलुरु पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा कि जांच के दौरान पता चला कि संबंधित शख्स गाड़ी में अकेला सफर कर रहा था. पुलिस ने कहा कि हम यह दोहराना चाहते हैं कि सड़क पर किसी भी परिस्थिति में एंबुलेंस और मेडिकल इमरजेंसी स्थितियों को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है. पुलिस ने लोगों से किसी भी मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने या सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने का आग्रह किया. साथ ही चेतावनी दी कि झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
