[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video : बाघिन का खौफनाक हमला, बाल-बाल बचे राहगीर

Viral Video : बाघिन का खौफनाक हमला, बाल-बाल बचे राहगीर

0
Viral Video : बाघिन का खौफनाक हमला, बाल-बाल बचे राहगीर
बाघिन का खौफनाक हमला

Viral Video : महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) में शनिवार सुबह एक खौफनाक वीडियो कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि केसला घाट गेट के पास चिचपल्ली रोड पर के-मार्क नाम की बाघिन ने गाड़ियों और राहगीरों पर अचानक हमला कर दिया. इस हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे.

डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में बाघिन को जंगल से अचानक निकलकर सड़क पर चलती गाड़ियों (कारों और मोटरसाइकिलों) की ओर हमला करते हुए देखा जा सकता है. उसे देखकर पर्यटक और स्थानीय लोग घबरा गए. कई बाइक सवार डर के मारे भागते हुए नजर आए, जबकि बाघिन सीधे सड़क पर आती दिखी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना सुबह करीब 6:45 बजे हुई, जब कई लोग रोजाना की तरह रिजर्व के किनारे वाली सड़क से गुजर रहे थे. उस समय कुछ पर्यटक भी वहां मौजूद थे. गनीमत रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें : Viral Video: खूंटे से बंधी मां को बछड़ा लाकर खिलाने लगा भुट्टा, वीडियो देख पिघल जाएगा आपका भी दिल

वन अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह बाघिन इसी क्षेत्र में रहती है. उसके शरीर पर बने “K” आकार के निशान की वजह से “के-मार्क फीमेल” कहा जाता है. इस वीडियो को tadobatrack.ch नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसपर अबतक 5 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

Previous article Bihar Election 2025 : छठ बाद दिग्गजों से गुलजार होगा बिहार, पीएम मोदी, राहुल, प्रियंका, खरगे सब करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
Next article Chhath Pooja Geet: छठ गीतों में गूंजा समाज का दर्द, लोकगायिकाओं ने दी समाज के नई चेतना की आवाज
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel