[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video: बाइक पर खूंखार मगरमच्छ की सवारी, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral Video: बाइक पर खूंखार मगरमच्छ की सवारी, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

0
Viral Video: बाइक पर खूंखार मगरमच्छ की सवारी, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Crocodile riding on bike

Viral Video: उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर जारी है. 500 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं. घर के अंदर जलीय जीव भी पहुंचने लगे हैं. वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के एटा जिले का है. जहां बाढ़ में बहकर एक मगरमच्छ गांव की आबादी में पहुंच गया. खूंखार मगरमच्छ को शायद अंदाजा नहीं था कि यूपी के लोग उससे भी ज्यादा खतरनाक हैं.

Viral Video: गांव के लड़कों ने मगरमच्छ को पकड़ा और करा दी बाइक की सवारी

बाढ़ में बहकर गांव पहुंचे मगरमच्छ को कुछ युवकों ने पकड़ लिया. उसका मुंह बांधकर, उसे बाइक पर बिठाकर नदी में वापस छोड़ने ले गए. वीडियो में लड़कों को देख सकते हैं, उनके चेहरे पर किसी तरह का भय नहीं दिख रहा है. बल्कि उनके लिए तो मानों कोई खिलौना हो. मगरमच्छ को पकड़ने के बाद युवकों ने उसका मुंह को बांध दिया, फिर बाइक पर बैठाया. इस दौरान काफी संख्या में लोग दिख रहे हैं. एक युवक बाइक चलाता दिख रहा है, तो दो युवकों ने मगरमच्छ को बीच में बैठाया और उसे लेकर नदी की ओर चल दिए.

वीडियो देख हैरान हो रहे लोग, कोई कर रहा तारीफ, तो कोई बता रहा खतरों का खिलाड़ी

जब मगरमच्छ की बाइक सवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर हैरान रह गए. हालांकि कुछ लोगों ने इसे मानवता का उदाहरण बताया और युवकों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग इस मौके पर भी मजे लेने से नहीं चुक रहे. वीडियो को @gharkekalesh ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे अब तक 148.6K लोगों ने देख लिया है. वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “मगरमच्छ अभी घर जाके अपने दोस्तों को बताएगा, क्योंकि उसने आज बाइक की सवारी की और लोग उस पर विश्वास नहीं करेंगे.” एक यूजर ने लिखा- “गांव के लड़कों का अच्छा काम है कि उन्होंने मगरमच्छ को नुकसान पहुंचाने के बजाय उसे नदी में छोड़ने का फैसला किया.” एक ने लिखा- “यह आदमी एक दिन प्रधानमंत्री बनेगा.” एक यूजर ने लोगों की चिंता करते हुए लिखा- “गजब लोग हैं, खतरों से खेल रहे हैं…थोड़ा इधर उधर हो जाता तो???”

Previous article Crime News: हिंदपीढ़ी कुरकुरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, दिनदहाड़े गोली मारकर की थी हत्या
Next article UPSC Success Story: मिट्टी वाला घर, पिता मजदूर, फोन से पढ़कर बेटा बन गया अफसर
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel