[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video : ओनली कैश, जापानी पर्यटकों से ₹1,000 रिश्वत लेना पड़ा पुलिसवाले को महंगा, देखें वीडियो में आखिर क्यों

Viral Video : ओनली कैश, जापानी पर्यटकों से ₹1,000 रिश्वत लेना पड़ा पुलिसवाले को महंगा, देखें वीडियो में आखिर क्यों

0
Viral Video : ओनली कैश, जापानी पर्यटकों से ₹1,000 रिश्वत लेना पड़ा पुलिसवाले को महंगा, देखें वीडियो में आखिर क्यों
पुलिस ने जापानी नागरिक से ₹1000 रिश्वत ली. (Photo: X)

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक टैफिक पुलिस का वीडियो वायरल होने के बाद उसपर कार्रवाई की गई. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस ने जापानी पर्यटकों से ₹1,000 की रिश्वत मांगी. पुलिस ने यह पैसा इसलिए मांगा क्योंकि वे बिना हेलमेट बाइक पर पीछे बैठे थे. स्कूटर एक महिला चला रही थी, जो हेलमेट पहने हुए थी, वहीं पीछे बैठे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. वीडियो में एक पुलिस अधिकारी को कहते हुए सुना जा सकता है कि इस उल्लंघन के लिए उन्हें ₹1,000 जुर्माना देना होगा. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

क्या नजर आ रहा है वीडियो में

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दो लोग बाइक पर जा रहे हैं. पीछे बैठा शख्स वीडियो बना रहा है. यूटर्न के बाद कुछ पुलिस वाले उन्हें रोक लेते हैं और फाइन भरने को कहते हैं. पुलिस वालों से उनकी इंग्लिश में बात भी होती है. वीडियो में कैश में 1000 रुपये पुलिस वाले लेते नजर आ रहे हैं. पुलिस अधिकारी ने नकद में भुगतान मांगा और कहा, “क्या आप यहाँ देंगे या कोर्ट में?” एक पर्यटक ने पूछा, “क्या मैं वीजा कार्ड या टच से पेमेंट कर सकता हूं?” पुलिस अधिकारी ने कहा, “वीजा टच नहीं.” फिर पर्यटक ने दो ₹500 के नोट पुलिस को दिए, जिन्हें रसीद दिए बिना स्वीकार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें : VIRAL VIDEO: इतने बड़े और भयंकर अजगर को बना लिया पालतू, वीडियो देख उड़ जायेंगे आपके होश

क्या है ट्रैफिक नियम, जानें

ट्रैफिक नियमों के अनुसार, पिछली सीट (पिलियन) पर बैठने वाला व्यक्ति अगर हेलमेट नहीं पहनता, तो उस पर ₹1,000 का जुर्माना लगाया जाएगा. यह जुर्माना परिवहन (Parivahan) ऐप या वेबसाइट के जरिए डिजिटल तरीके से भरना होगा. यदि कोई व्यक्ति वहीं पर जुर्माना भरना चाहता है, तो पुलिस को या तो कार्ड या UPI से भुगतान के लिए POS मशीन देनी होगी, या फिर ई-चालान मशीन से प्रिंटेड रसीद देनी होगी.

Previous article रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, बाल-बाल बची 95 यात्रियों की जान
Next article 2 सितंबर के Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं फ्री स्किन्स, डायमंड्स और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel