[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video : पानी ने ऐसा किया पीछा, दुम दबाकर भागे मजा लेने वाले लोग

Viral Video : पानी ने ऐसा किया पीछा, दुम दबाकर भागे मजा लेने वाले लोग

0
Viral Video : पानी ने ऐसा किया पीछा, दुम दबाकर भागे मजा लेने वाले लोग
बादल फटने के बाद बाढ़ का वायरल वीडियो

Viral Video : इस बार का मानसून पहाड़ों पर तबाही मजा रहा है. बादल फटने की घटना में किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) में जहां 60 से अधिक लोगों की मौत हुई है, वहीं उत्तराखंड के धराली में पूरा गांव ही बादल फटने की घटना में धुल गया. बादल फटने की घटना के बाद सोशल मीडिया में कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के रामबन का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खूब कमेंट आ रहे हैं. हालांकि इसपर जो कमेंट आ रहे हैं, उसमें यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हिमाचल प्रदेश का है, सच जो भी हो पर यह वीडियो रियल है और खूब वायरल भी है.

पानी का सैलाब देख भागे लोग

वीडियो में यह दिख रहा है कि दो लोग, जिसमें से एक पुलिस वाला है छाता लेकर पहाड़ों की ओर देख रहे हैं. अचानक उन्हें ऊपर से तेज रफ्तार में बाढ़ का पानी आता दिखता है. पानी दो देखकर दोनों वहां से भागते हैं, लेकिन बाढ़ का पानी तो उनका पीछा करता नजर आता है. वीडियो में कोई उन्हें आवाज भी लगाता है कि पीछे हो पीछे. फिर वे वहां दे भागते हैं और पानी का सैलाब आ जाता है. जिससे चीख-पुकार मच जाती है.

वीडियो में बाइक फंसी हुई नजर आ रही है

वीडियो को देखकर यह स्पष्ट लगता है कि दोनों व्यक्ति वहां बचाव कार्य में लगे हुए हैं. उनसे कोई पूछता है कि मशीन निकली या नहीं, तो वे कहते हैं मशीन निकल गई है, पर एक बाइक फंसी हुई है. वीडियो में कोई यह कहता है कि बड़ा पानी आ गया है.

Viral Video : ये शेर है या पालतू कुत्ता! पीले सूट वाली इस लड़की की जांबाजी पर आप कह उठेंगे वाह…

कैमरा मैन को कभी नुकसान नहीं होता

रामबन में बादल फटने का वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और इसपर लाइक भी खूब आएं हैं. कमेंट करने वाला एक व्यक्ति लिखता है -Camera men never dies. इसके अतिरिक्त कई और भी रोचक कमेट वीडियो पर किए गए हैं. एक व्यक्ति लिखता है कि जब सबको पता है कि पहाड़ों में मौसम खराब है, तो वहां जाने की जरूरत क्या है. कुछ लोग माउंटेन लवर्स को कोस रहे हैं.

ये भी पढ़ें : Viral Video : हाथी ने सूंड़ से हिरण के डूबते बच्चे को बचाया, वीडियो देख आप कह उठेंगे-तुस्सी ग्रेट हो

Viral Video : ये वीडियो देख कांप जाएंगे आप, डॉल्फिन परिवार की जाइंट मछली ओर्का ने अपनी ट्रेनर को ऐसे निगला

Video : हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन, 5 मिनट में लाइन और डाॅट्‌स से बनाएं ये सिंपल डिजाइन

Previous article Kritika Malik Pregnant: 5वीं बार पिता बनने जा रहे हैं अरमान मलिक, कृतिका ने दी गुड न्यूज, कहा- घर में खुशियां आने वाली है
Next article प्यार में परफेक्ट तालमेल: अंक ज्योतिष से सुलझाइए रिश्तों की गुत्थी
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel