[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video : मेकअप के बाद दुल्हन ने जब दिखाया बाइसेप्स, फटी की फटी रह गई सबकी आंखें

Viral Video : मेकअप के बाद दुल्हन ने जब दिखाया बाइसेप्स, फटी की फटी रह गई सबकी आंखें

0
Viral Video : मेकअप के बाद दुल्हन ने जब दिखाया बाइसेप्स, फटी की फटी रह गई सबकी आंखें
bodybuilder bride wedding

Viral Video : कर्नाटक की एक बॉडीबिल्डर और फिटनेस ट्रेनर का वीडियो वायरल हो रहा है. उसने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के लुक का वीडियो शेयर किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया. चित्रा पुरुषोत्तम ने एक खूबसूरत पीले और नीले रंग की कांजीवरम साड़ी पहन रखी है. वीडियो में वह अपनी मांसल काया को दिखाते नजर आ रही है. उन्होंने अपनी पोशाक के साथ ब्लाउज़ नहीं पहना है. कमरबंद, मांग टीका, झुमके और चूड़ियों सहित पारंपरिक सोने के आभूषणों के साथ अपने दुल्हन के लुक को उसने पूरा किया. देखें वीडियो

जहां तक ​​मेकअप की बात है, पुरुषोत्तम ने अपने चेहरे के नैन-नक्श को विंग्ड आईलाइनर और लाल लिपस्टिक से उभार रखा है. उसने अपने बालों को चमेली के फूलों से सजाकर अच्छी तरह से लट बनाया. उसने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मानसिकता ही सबकुछ है,” वीडियो में वह अपनी बाइसेप्स दिखाती नजर आ रही हैं. वीडियो को 7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. 1 लाख 96 हजार से ज्यादा इसे लाइक्स मिल चुके हैं. 

चित्रा पुरुषोत्तम ने किससे की शादी?

चित्रा पुरुषोत्तम के इंस्टाग्राम पर 138k फॉलोअर्स हैं. उन्होंने कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया है. मिस इंडिया फिटनेस, वेलनेस, मिस साउथ इंडिया और मिस कर्नाटक सहित कई खिताब उन्होंने जीते हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चित्रा पुरुषोत्तम ने अपने लंबे समय के प्रेमी किरण राज से शादी कर ली है.

Previous article इंडियन ऑयल टर्मिनल जसीडीह में लगी आग पर कंपनी के ईडी का स्पष्टीकरण, कही ये बात
Next article Sunita Williams: स्पेस में 9 महीने फंसीं सुनीता, 3 महीने बाद खाना खत्म, जानिए कैसे बचाई जान?
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel