[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Girl Monalisa : खूबसूरती बनी दुश्मन! मोनालिसा को छोड़ना पड़ा महाकुंभ

Viral Girl Monalisa : खूबसूरती बनी दुश्मन! मोनालिसा को छोड़ना पड़ा महाकुंभ

0
Viral Girl Monalisa : खूबसूरती बनी दुश्मन! मोनालिसा को छोड़ना पड़ा महाकुंभ
मोनालिसा

Viral Girl Monalisa : उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है. यहां से कई तरह की खबरें आ रहीं हैं. कुछ दिन पहले ही माला बेचने वाली लड़की सोशल मीडिया पर छा गई. उसकी खूबसूरती की चर्चा यूजर करने लगे. अब खबर आ रही है कि सोशल मीडिया पर वायरल मोनालिसा ने महाकुंभ मेला छोड़ दिया है. वह अपने घर वापस लौट चुकीं हैं. महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपनी जान के खतरे की बात कही थी. उसने सीएम योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई थी.

मोनालिसा को दी गई थी धमकी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोनालिसा के घर के बाहर निकलते ही भीड़ उसे घेर लेती थी. इस वजह से उसे डर लगने लगा था. वहीं कुछ लोगों ने मोनालिसा को महाकुंभ से उठा लेने की भी धमकी दी. मोनालिसा का सोशल मीडिया पर वायरल होना उसके लिए परेशानी का सबब बन गया. उसके साथ फोटो खिंचवाने और जबरदस्ती बातचीत करने की कोशिश लोग करने लगे थे. ये वजहें रही जिसकी वजह से मोनालिसा को महाकुंभ छोड़ना पड़ा.

मोनालिसा के पिता को होने लगी थी चिंता

मोनालिसा की बहने अभी भी महाकुंभ मेले में माला बेचतीं नजर आ रहीं हैं. बहन ने बताया कि मोनालिसा के पीछे-पीछे लोग दौड़ने लगते थे. वह जहां-जहां जाती थी लोग उसका पीछा करते थे. इस वजह से उनका कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो गया था. हमारे पिता ने उसे वापस मध्यप्रदेश अपने घर भेज दिया है.

कहां की रहने वाली है मोनालिसा?

मोनालिसा का मध्यप्रदेश के महेश्वर में घर है. अपने परिवार के साथ महाकुंभ मेले में वह रुद्राक्ष की माला बेचने पहुंची थी. मेले में आए कुछ यूट्यूबर्स ने उससे बातचीत की थी जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया. मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट में आग की तरह फैल गए. वह सोशल मीडिया पर स्टार बन चुकी थी लेकिन उसकी परेशानी भी बढ़ गई थी.

Previous article लक्ष्मी डेंटल IPO को मिली शानदार प्रतिक्रिया, 113.97 गुना सब्सक्रिप्शन, आज शेयर बाजार में लिस्टिंग जानें पूरी डिटेल
Next article BCCI का सख्त नियम लागू, कोलकाता टी20 मैच से पहले ‘टीम बस’ रूल, किसी भी स्टार के लिए निजी वाहन नहीं
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel