[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National तमिलनाडु में DMK या AIADMK सरकार बनने पर TVK के सभी 107 विधायक इस्तीफा देंगे?

तमिलनाडु में DMK या AIADMK सरकार बनने पर TVK के सभी 107 विधायक इस्तीफा देंगे?

0
तमिलनाडु में DMK या AIADMK सरकार बनने पर TVK के सभी 107 विधायक इस्तीफा देंगे?
एक्टर से नेता बने विजय (Photo: PTI)

तमिलनाडु में चल रहे सियासी गतिरोध के बीच विजय की पार्टी TVK को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पार्टी सूत्रों के हवाले से इंडिया टुडे ने खबर दी है कि अगर एमके स्टालिन की DMK या ई.के. पलानीस्वामी की AIADMK सरकार बनाने की ओर बढ़ती है, तो TVK अपने सभी 107 विधायकों से सामूहिक इस्तीफा दिलाने पर विचार कर सकती है.

यह चेतावनी भले ही सीधे विजय ने न दी हो, लेकिन इससे पार्टी के अंदर बढ़ती नाराजगी साफ दिख रही है. चुनाव के बाद चल रही बातचीत अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. वहीं सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या का खेल अभी भी अटका हुआ है, जिससे सियासी गतिरोध और गहरा गया है.

DMK और AIADMK के बीच बैकचैनल बातचीत

एक दिन पहले खबरें आई थीं कि DMK ने अपने लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी AIADMK के साथ बैकचैनल बातचीत शुरू की है, ताकि TVK को सत्ता में आने से रोका जा सके. 23 अप्रैल के विधानसभा चुनाव में DMK को 59 सीटें मिलीं, जबकि AIADMK ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की. इसी वजह से राज्य में सरकार बनाने को लेकर सियासी हलचल तेज है.

यह भी पढ़ें : विजय को सत्ता से दूर रखने के लिए AIADMK और DMK आएंगे साथ?

विजय की पार्टी को सत्ता से दूर रखने की कोशिश

टीवीके नेताओं का कहना है कि DMK और AIADMK दोनों के हालिया राजनीतिक संकेतों को वे इस कोशिश के तौर पर देख रहे हैं कि विजय की पार्टी को सत्ता से दूर रखा जाए. वहीं दोनों के पास अकेले सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है. एक वरिष्ठ टीवीके नेता ने कहा कि जनादेश बंटा हुआ है, लेकिन सबसे बड़ी पार्टी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

TVK ने 108 सीटें जीतीं

विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतीं, जिनमें दो सीटें खुद विजय ने जीती हैं. नियम के मुताबिक उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, जिससे पार्टी की ताकत 107 विधायकों की रह जाएगी. कांग्रेस का समर्थन मिलने से 5 और सदस्य जुड़ते हैं और संख्या 112 हो जाती है, लेकिन 234 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए 118 का आंकड़ा अभी भी दूर है.

Previous article बंगाल का नया सीएम कौन? शाम 4 बजे अमित शाह उठायेंगे सस्पेंस से पर्दा, रेस में शुभेंदु अधिकारी सबसे आगे
Next article मुजफ्फरपुर गरीबनाथ मंदिर में गेंदा-गुलाब से सजा बाबा का दरबार, मंगला आरती में उमड़ी भारी भीड़
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel