[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National सरकार कैसे बनेगी? तमिलनाडु में विजय की TVK के पास हैं ये ऑप्शन

सरकार कैसे बनेगी? तमिलनाडु में विजय की TVK के पास हैं ये ऑप्शन

0
सरकार कैसे बनेगी? तमिलनाडु में विजय की TVK के पास हैं ये ऑप्शन
एक्टर विजय (Photo: PTI)

तमिलनाडु चुनाव 2026 के नतीजों ने सबको चौंका दिया. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जो कई लोगों के लिए बड़ी सरप्राइज रही. TVK सबसे बड़ी पार्टी तो बन गई, लेकिन 118 के बहुमत से 10 सीट पीछे रह गई. वह 108 सीटें ही जीत पाई. वहीं डीएमके गठबंधन को 73 सीटें मिलीं, जबकि एनडीए 53 सीटों के साथ काफी पीछे तीसरे नंबर पर रहा. इन तीनों के अलावा बाकी किसी भी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली. TVK अकेले चुनाव लड़ रही थी.

किसी भी पार्टी या गठबंधन को बहुमत नहीं मिला, तो अब सवाल उठ रहा है कि तमिलनाडु में आगे क्या होगा? क्या विजय 1967 के बाद पहले गैर-DMK और गैर-AIADMK मुख्यमंत्री बनेंगे? वे किसके साथ मिलकर सरकार बनाएंगे, यही अब सबसे बड़ा सवाल है.

TVK अपने साथ छोटी पार्टियों को ला सकती है

विजय और उनकी TVK के पास सरकार बनाने का एक रास्ता ये हो सकता है कि वे DMK गठबंधन के छोटे दलों को अपने साथ ले आएं. बहुमत के लिए उन्हें 10 विधायकों की जरूरत है, जबकि DMK के सहयोगी दलों के पास कुल 14 सीटें हैं. खबरों के मुताबिक, कांग्रेस के कुछ नेता पहले से TVK के साथ आने के पक्ष में थे और उसके 5 विधायक समर्थन दे सकते हैं. वहीं CPI और CPI(M) के 2-2 विधायक भी साथ आ जाएं तो आंकड़ा और मजबूत हो जाएगा. ऐसे में बस एक और विधायक की जरूरत पड़ेगी, जो Viduthalai Chiruthaigal Katchi (VCK) से मिल सकता है.

विपक्षी राजनीति पर पड़ेगा ये असर

इस प्लान की सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि इसका असर देश की बड़ी विपक्षी राजनीति पर पड़ेगा. अगर कांग्रेस और बाकी दल राज्य में DMK का साथ छोड़ देते हैं, तो सवाल उठेगा कि क्या DMK फिर भी INDIA गठबंधन में बना रहेगा या नहीं.

यह भी पढ़ें : Video : 116 नारियल फोड़कर टीवीके प्रमुख विजय की जीत का जश्न, देखें खास सेलिब्रेशन का वीडियो

DMK+ गठबंधन TVK को समर्थन देगा क्या?

दूसरा रास्ता ये हो सकता है कि पूरा DMK+ गठबंधन TVK को समर्थन दे दे, जिससे विजय आसानी से मुख्यमंत्री बन सकते हैं. आंकड़ों के हिसाब से भी ये संभव है और राजनीति के लिहाज से भी ठीक बैठता है. इससे राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि TVK के जुड़ने से वो और मजबूत ही होगा. लेकिन क्या DMK इसके लिए तैयार है? अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है. विजय कई बार DMK को अपना सीधा राजनीतिक प्रतिद्वंदी बता चुके हैं और खुलकर निशाना भी साधा है.

क्या AIADMK देगी साथ?

एक और तरीका ये हो सकता है कि AIADMK, TVK को समर्थन देकर सरकार बनवाए. लेकिन अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है. उल्टा, दोनों पार्टियों के बयानों से यही लगता है कि TVK और AIADMK के साथ आने की संभावना फिलहाल काफी कम है. सीनियर AIADMK नेता सी. पोन्नैयन पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी TVK के किसी भी गठबंधन प्रस्ताव को ठुकरा देगी. हालांकि ये बयान मतगणना के दौरान आया था, इसलिए आगे रुख बदलने की गुंजाइश पूरी तरह खत्म नहीं मानी जा रही है.  

Previous article Darbhanga News: जन सुराज का फूटा गुस्सा, सरकार को दी बड़ी चेतावनी
Next article ममता बनर्जी ने हार के बाद राहुल गांधी से की बात, क्या पटरी पर लौटेगा विपक्ष का गठबंधन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel