[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Video : पैगंबर के प्रति प्रेम दिखाने का ये तरीका सही नहीं, I Love Muhammad विवाद पर बोले बरेलीवी

Video : पैगंबर के प्रति प्रेम दिखाने का ये तरीका सही नहीं, I Love Muhammad विवाद पर बोले बरेलीवी

0
Video : पैगंबर के प्रति प्रेम दिखाने का ये तरीका सही नहीं, I Love Muhammad विवाद पर बोले बरेलीवी
आई लव मुहम्मद विवाद बरेली (Photo: X)

Video : उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई हिंसा पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलीवी ने प्रतिक्रिया दी है. ‘I Love Muhammad’ विवाद और बरेली में हुई हिंसा पर उन्होंने कहा कि शहर का माहौल शांति पूर्ण है और कोई हिंसा नहीं हुई. उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की. उनका कहना था कि पैगंबर के प्रति प्रेम दिखाने के तरीके सही नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अन्य धर्मों के त्योहारों के दौरान प्रदर्शन, जुलूस या हड़ताल न करें. प्रेम दिल में होना चाहिए, सड़कों पर नहीं. देखें बरेलीवी ने क्या कहा.

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दी कड़ी चेतावनी

उत्तर प्रदेश के बरेली में अब शांति का माहौल है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी दी कि अराजकता करने वालों के परिणाम गंभीर होंगे और उनकी आने वाली पीढ़ियां इसे याद रखेंगी. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान का आह्वान करने वाले इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान की गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न हालात को काबू में रखने के लिए रविवार को भी बरेली में कड़ी सुरक्षा की गई. पुलिस ने व्यापक गश्त और फ्लैग मार्च किया ताकि किसी भी तरह की हिंसा या तनाव न हो और लोग सुरक्षित महसूस करें.

यह भी पढ़ें : Bareilly Violence: बरेली में कैसे भड़की हिंसा? डीएम अविनाश सिंह ने बताई पूरी बात

अधिकारियों ने बताया कि खान सहित 180 नामजद और 2500 अज्ञात ‘दंगाइयों’ के खिलाफ कोतवाली, प्रेमनगर, बारादरी, कैंट और किला समेत शहर भर के विभिन्न थानाक्षेत्रों में हिंसा भड़काने, तोड़फोड़, दंगा, पथराव व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत 10 मामले दर्ज किये गये हैं.

Previous article Durga Puja Special Beguni Recipe: बेगुनी के बिना अधूरी है दुर्गा पूजा की थाली, जानिए इस खास प्रसाद को बनाने की विधि  
Next article Animal Park: रणबीर कपूर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- यह वाकई कमाल का होने वाला है
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel