[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Video : पैसे को लेकर विवाद, चार्जिंग केबल से गला घोंटा, हिमानी नरवाल हत्याकांड का वीडियो आया सामने

Video : पैसे को लेकर विवाद, चार्जिंग केबल से गला घोंटा, हिमानी नरवाल हत्याकांड का वीडियो आया सामने

0
Video : पैसे को लेकर विवाद, चार्जिंग केबल से गला घोंटा, हिमानी नरवाल हत्याकांड का वीडियो आया सामने
हिमानी नरवाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज

Video : रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के बाद का वीडियो सामने आया है. घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आए, जिसमें आरोपी सचिन कथित तौर पर महिला के शव को काले सूटकेस में ले जाता हुआ नजर आ रहा है.नरवाल का शव शनिवार को रोहतक के बस अड्डे के पास मिला था. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मोबाइल फोन चार्जिंग कॉर्ड से उसकी हत्या की. इसके बाद शव को सूटकेस में भरकर फेंक दिया.

सीसीटीवी वीडियो में आरोपी महिला के घर के पास वाली गली में सूटकेस लेकर जाता नजर आ रहा है. वह बहुत ही शांति से चलते हुए दिख रहा है. सीसीटीवी फुटेज की पुलिस ने पुष्टि कर दी है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

हिमानी नरवाल मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने सचिन को हिमानी नरवाल का फ्रेंड बताया. उसे सोमवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. यह झगड़ा संभवतः पैसों को लेकर हुआ था. हरियाणा पुलिस ने दावा किया कि हरियाणा के झज्जर निवासी सचिन ने पैसों को लेकर हुए विवाद के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या की. पुलिस ने कहा कि वह पीड़िता का दोस्त था. अक्सर रोहतक में उसके घर आता-जाता रहता था.

आरोपी सोशल मीडिया के जरिए महिला के संपर्क में था

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अतिरिक्त डीजीपी केके राव ने कहा, ” शव मिलने के बाद हमने एक एसआईटी सहित आठ टीमें गठित कीं. पहले हमने पीड़िता की पहचान की. जब परिवार ने उसकी पहचान की, तो पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए तेजी से जांच की. पिछले डेढ़ साल से आरोपी सोशल मीडिया के जरिए महिला के संपर्क में था. उसके घर भी आता-जाता था.”

Previous article झारखंड विधानसभा में गूंजा 1.36 लाख करोड़ बकाया, हेमंत सोरेन सरकार बोली-लेकर रहेंगे हक का पैसा
Next article Ashish Chanchlani Video: ‘लड़ लेंगे सिचुएशन से….’, विवाद के बाद पहली बार सामने आया आशीष चंचलानी का रिएक्शन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel