[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Vice-Presidential Election 2025 : 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव

Vice-Presidential Election 2025 : 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव

0
Vice-Presidential Election 2025 : 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव
सांकेतिक तस्वीर

Vice-Presidential Election 2025 : उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा कर दी गई है. 9 सितंबर को चुनाव होंगे. 21 अगस्त तक नामांकन की अंतिम तारीख है. चुनाव आयोग ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना सात अगस्त को जारी होगी. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है.

आयोग ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव का परिणाम मतदान के दिन नौ सितंबर को ही घोषित कर दिया जाएगा. उपराष्ट्रपति पद 22 जुलाई को निवर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हो गया था.

25 अगस्त तक नाम वापस लिया जा सकेगा

आयोग के अनुसार, 7 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है. 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 25 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Jagdeep Dhankhar : जगदीप धनखड़ ने नई बुलेटप्रूफ गाड़ियों की मांग की थी, जानें कहां अटक गई थी बात

9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान

उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. उसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी और शाम तक नतीजा आ जाएगा. जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की शाम अचानक इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने एक्स अकाउंट पर इस्तीफे का पत्र साझा किया और इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को व्यक्तिगत रूप से इस्तीफा सौंपा.

Previous article Dhadak 2 Box office Collection Day 1: सिद्धांत- तृप्ति की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया ब्लास्ट या बनी बड़ी निराशा? पहले दिन की रिपोर्ट चौंकाने वाली
Next article Saiyaara Box Office Collection Day 15: 15वें दिन सैयारा हिट या फ्लॉप, सन ऑफ सरदार 2-धड़क 2 को पछाड़ किया इतना कलेक्शन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel