[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Vice President Election 2025 : कौन हैं तिरुचि शिवा? विपक्ष बना सकता है उम्मीदवार

Vice President Election 2025 : कौन हैं तिरुचि शिवा? विपक्ष बना सकता है उम्मीदवार

0
Vice President Election 2025 : कौन हैं तिरुचि शिवा? विपक्ष बना सकता है उम्मीदवार
DMK leader Tiruchi Siva

Vice President Election 2025 : बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. अब सबकी नजरें विपक्ष पर हैं. विपक्ष डीएमके नेता तिरुची शिवा को अपना उम्मीदवार बना सकती है. उनका नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है. INDIA ब्लॉक के विपक्षी दल मंगलवार को एक और बैठक करने वाले हैं. इसके बाद वे अपने संयुक्त उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान कर सकते हैं.

“दक्षिण बनाम दक्षिण” हो सकता है मुकाबला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मुकाबला “दक्षिण बनाम दक्षिण” हो सकता है, क्योंकि एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है. उपराष्ट्रपति का पद देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद है, इसलिए इस चुनाव को लेकर सभी की नजरें विपक्ष के फैसले पर टिकी हुई हैं. सोमवार शाम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर कई विपक्षी नेताओं की बैठक हुई. इसमें उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार के नाम पर चर्चा हुई.

बैठक में कुछ नेताओं ने सुझाव दिए, जिनमें तमिलनाडु से भी संभावित नाम शामिल थे. विपक्षी दल चाहते हैं कि उनका उम्मीदवार मजबूत और सबको स्वीकार्य हो, ताकि एनडीए को टक्कर दी जा सके.

तिरुचि शिवा कौन हैं ? जानें

विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर नाम जुड़ने की अटकलों के बीच डीएमके सांसद तिरुचि शिवा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने सोमवार को कहा कि इस बारे में जानकारी देने वाले वे सही व्यक्ति नहीं हैं. उन्होंने साफ किया कि इस विषय पर फैसला विपक्षी दलों और गठबंधन की बैठकों में ही होगा. 1954 में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में जन्मे शिवा पहली बार 1996 में पुडुक्कोट्टई से लोकसभा सांसद बने. इसके बाद उन्होंने संसद में अब तक पांच कार्यकाल पूरे किए हैं. वे लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य रह चुके हैं और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में जुड़े हैं.

यह भी पढ़ें : क्या दक्षिण बनाम दक्षिण होगा उपराष्ट्रपति चुनाव? DMK ने सुझाया नाम, आज होगी विपक्षी नेताओं की बैठक

तिरुचि शिवा ने अपनी राजनीति की शुरुआत डीएमके की छात्र और युवा शाखाओं से की थी. धीरे-धीरे वे पार्टी में ऊंचे पदों तक पहुंचे. वे कई दशकों से डीएमके से जुड़े हुए हैं और पार्टी नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं. उनकी पहचान एक अनुभवी और भरोसेमंद नेता के रूप में है.

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होने वाला है. यह चुनाव इसलिए जरूरी हो गया क्योंकि जगदीप धनखड़ ने पिछले महीने अचानक इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा. उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल का होता है. इस बार चुनाव में एनडीए के पास संसद के दोनों सदनों में संख्या बल है जिसका उसे लाभ मिल सकता है.

Previous article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘दयाबेन’ ने पति-बच्चों संग किया महायज्ञ, वीडियो हो रहा वायरल
Next article Encounter In Bihar: पटना में फिर एनकाउंटर, अपराधी दीपक कुमार को मारी गोली, SSP ने बताया पूरा मामला
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel