[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Vial Video: टीचर ने छीन लिया फोन तो छात्रा ने चप्पल से कर दिया हमला, दोनों में जमकर होने लगी मारपीट, वायरल हो रहा वीडियो

Vial Video: टीचर ने छीन लिया फोन तो छात्रा ने चप्पल से कर दिया हमला, दोनों में जमकर होने लगी मारपीट, वायरल हो रहा वीडियो

0
Vial Video: टीचर ने छीन लिया फोन तो छात्रा ने चप्पल से कर दिया हमला, दोनों में जमकर होने लगी मारपीट, वायरल हो रहा वीडियो
Vial Video

Viral Video: भारत में शिक्षक और विद्यार्थियों का रिश्ता श्रद्धा और सम्मान वाला होता है. लेकिन बदलते जमाने के साथ लगता है कि वो रिश्ता भी अब तार-तार होने लगा है. आज शिक्षक पर हाथ उठा देना आम बात हो गई है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक छात्रा शिक्षिका पर चीख-चिल्ला रही है. देखने से लग रहा है किसी बात से वो काफी नाराज है. दरअसल, रघु इंजीनियरिंग कॉलेज में एक शिक्षिका ने छात्रा का फोन छीन लिया, इसके बाद तो छात्रा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

छात्रा ने टीचर पर कर दिया हमला

वीडियो में दिख रहा है कि स्टूडेंट अपने टीचर से बहुत नाराज है. वो उन पर चिल्ला रही है. दोनों के बीच तेलुगु भाषा में थोड़ी देर तक बहस होती है. इसके बाद छात्रा गुस्से में आकर अपना चप्पल निकाल कर टीचर को दिखाती है. कोई कुछ समझ पाता उससे पहले छात्रा ने टीचर पर चप्पलों से हमला कर दिया. छात्रा यहीं नहीं रुकी उसने चप्पल के बाद टीचर पर थप्पड़ भी चलाए. हालांकि इसके बाद टीचर ने भी गुस्से में आते हुए छात्रा पर पलटवार किया.

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया एक्स पर इस वीडियो को @gharkekalesh ने पोस्ट किया है. इसके कैप्शन में लिखा है. आंध्र प्रदेश के रघु कॉलेज में शिक्षक और छात्र के बीच झड़प (रघु इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक द्वारा छात्र का फोन छीन लेने पर छात्र और शिक्षक के बीच बहस हो गई।). अब तक इस वीडियो को 26 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘बच्ची कुछ ज्यादा ही परेशान है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘व0ह मानसिक रूप से स्थिर नहीं दिख रही है.’एक अन्य यूजर ने लिखा ‘..और एक हम थे जिनके घर वाले टीचर को बोलते थे कोई भी गलती करे न पढ़े तो बोरा समझ के कूट दो, डंडा अलग से ला के दे जाते थे.’

Also Read: Viral Video: यहां से गुजरने के लिए देना पड़ता है यह टैक्स! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Previous article मुजफ्फरपुर बनेगा प्रौद्योगिकी विस्तार का केंद्र, जमशेदपुर हब से जुड़ेगा
Next article World Book And Copyright Day 2025 : दुनिया में मशहूर हैं किताबों के ये घर
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel