[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Very Heavy Rain Warning: 8 से 13 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Very Heavy Rain Warning: 8 से 13 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

0
Very Heavy Rain Warning: 8 से 13 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी
कई इलाकों में बारी बारिश के आसार, फोटो- पीटीआई

Very Heavy Rain Warning: उत्तर-पश्चिम भारत में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव तेजी से हो सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 8 से 13 जून के दौरान पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश, आंधी-तूफान, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में इस सप्ताह आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, झोंकों के साथ हवा की गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

मैदानी इलाकों में बदलेगा मौसम (Heavy Rain Alert)

मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 10 जून के दौरान राजस्थान के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं. 10 जून से उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलने के संकेत हैं और कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. 11 से 13 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.

MP-छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 13 जून के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. 8 से 11 जून के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ में मौसम खराब रह सकता है. 8 से 11 जून के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है. वहीं झोंके के साथ हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है.

पूर्वी भारत में 8 से 13 जून तक आंधी-तूफान के साथ बारिश

पूर्वी भारत में 8 से 13 जून के दौरान मौसम करवट ले सकता है. आईएमडी के मुताबिक अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल सकती है. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में पूरे सप्ताह मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. बिहार और ओडिशा में 8 से 13 जून तक कई स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है, जबकि झारखंड में भी इस दौरान आंधी बारिश की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में 8 से 13 जून के दौरान कई राज्यों में बारिश और तेज हवा की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. 8 जून को कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जबकि 9 से 13 जून के दौरान बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. असम और मेघालय में 8 और 9 जून को आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं अरुणाचल प्रदेश में 8 से 11 जून और असम-मेघालय में 10 से 13 जून के दौरान गर्जन-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी.

दक्षिण भारत के तटीय और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में 8 से 13 जून के दौरान मौसम काफी एक्टिव रह सकता है. तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में भी अधिकांश दिनों में बारिश जारी रह सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 8 से 11 जून के दौरान भारी बारिश का अनुमान है, जबकि केरल और माहे में 10 से 13 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक में 11 से 13 जून के दौरान बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 8 से 10 जून के दौरान तटीय कर्नाटक, 10 जून को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और 9-10 जून को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है.

आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी

तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और कर्नाटक के कई इलाकों में 8 से 11 जून के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

Also Read: मौसम: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मॉनसून का ताजा अपडेट

झारखंड में सक्रिय हुई प्री-मानसून गतिविधियां, कई जिलों में बारिश, वज्रपात से तीन की मौत

बिहार के 14 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना

Previous article Bettiah News: मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! बेतिया के दो निजी अस्पतालों को नोटिस, एक हफ्ते में सुधार नहीं होने पर होंगे सील
Next article बेगूसराय में देशी कट्टा लहराते बाइक सवार दो युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस जांच जारी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel