[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Kal ka Mausam : अभी इस जगह तक पहुंचा है तूफान दित्वा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Kal ka Mausam : अभी इस जगह तक पहुंचा है तूफान दित्वा, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
Kal ka Mausam : अभी इस जगह तक पहुंचा है तूफान दित्वा, IMD ने जारी किया अलर्ट
बहुत भारी बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर तमिलनाडु–पुडुचेरी तट के पास बना गहरा अवदाब पिछले छह घंटों में लगभग 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ा है. 1 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे यह इसी क्षेत्र में 12.8°N अक्षांश और 80.6°E देशांतर पर केंद्रित था. यह चेन्नई से लगभग 50 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 130 किमी उत्तर-पूर्व और नेल्लोर से लगभग 200 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित है. इसका केंद्र तमिलनाडु–पुडुचेरी तट से करीब 40 किमी दूर है.

यह सिस्टम उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के समानांतर धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों में कमजोर होकर अवदाब में बदलने की संभावना है. दोपहर तक यह चेन्नई तट से लगभग 30 किमी की दूरी पर दक्षिण-पश्चिम व पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में केंद्रित रह सकता है. इस सिस्टम की लगातार निगरानी की जा रही है.

यहां गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना

आईएमडी के अनुसार, चक्रवाती तूफान दित्वा कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल गया है. इसके प्रभाव के कारण अगले कुछ घंटों में भी बारिश हो सकती है. 1 से 4 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 2 से 4 दिसंबर के दौरान केरल और माहे में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : Cold Wave Alert: ठिठुरा गया आधा भारत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इन इलाकों का अब गिरेगा पारा

उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3°C की गिरावट हो सकती है. मध्य भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 2-3°C बढ़ सकता है, लेकिन उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. उत्तर-पूर्व भारत में भी अगले 24 घंटों तक तापमान लगभग स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद तीन दिनों में 3-4°C की गिरावट की संभावना है.

Previous article Baby Girl Name Born on Ekadashi: एकादशी के दिन हुआ है बेटी का जन्म, यहां देखें सुंदर अर्थों वाले नाम
Next article Patna News: अलर्ट! पटना में कार्ड फंसाओ, पैसा उड़ाओ गिरोह सक्रिय, बिना गार्ड वाले ATM पर जाने से बचें
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel