[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video : चलती कार में निकला जहरीला कोबरा, रोड पर मची अफरा-तफरी

Viral Video : चलती कार में निकला जहरीला कोबरा, रोड पर मची अफरा-तफरी

0
Viral Video : चलती कार में निकला जहरीला कोबरा, रोड पर मची अफरा-तफरी
कार के अंदर निकला सांप (Photo: X)

Viral Video : गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर बुधवार (2 जुलाई) सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नोएडा की ओर जा रही एक कार के अंदर जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया. कार चला रही महिला ने घबराने के बजाय बेहद सूझबूझ दिखाई. उन्होंने तुरंत कार को सड़क किनारे सुरक्षित रोका, बाहर निकलीं और ट्रैफिक पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सावधानी से कोबरा को कार से बाहर निकाला. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग महिला की हिम्मत, शांत दिमाग और ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जमकर तारीफ कर रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो.

UP POLICE NEWS @UPPOLICE_NEWS5 नाम के एक्स अकाउंट से भी इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि गाजियाबाद के एलिवेटिड रोड पर चलती कार में खतरनाक कोबरा निकला. ट्रैफिक पुलिस ने देवदूत बनकर बचाया. एक तेज रफ्तार कार के केबिन में अचानक विशालकाय कोबरा सांप फन फैलाकर बैठ गया. सांप को देखते ही ड्राइवर के होश उड़ गए और उसने चीखते हुए बीच सड़क पर गाड़ी रोक दी. हाईवे पर हड़कंप मचता देख वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने जान की बाजी लगाकर न सिर्फ ट्रैफिक संभाला, बल्कि सूझबूझ से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर चालक की जान बचाई.

यह भी पढ़ें : Viral Video: न चेन, न पूरा ढांचा… फिर भी सड़क पर सरपट दौड़ रही है ‘आधी’ साइकिल

Previous article सदर अस्पताल जमुई का आज का ओपीडी रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध
Next article कम बारिश ने बढ़ाई किसानों की टेंशन, कर्ज, तनाव और बीमारियों का बढ़ा खतरा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel