[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 180 की रफ्तार, फिर भी पानी की बूंद न छलकी, वंदे भारत स्लीपर का वीडियो देखकर आप कहेंगे क्या बात है

180 की रफ्तार, फिर भी पानी की बूंद न छलकी, वंदे भारत स्लीपर का वीडियो देखकर आप कहेंगे क्या बात है

0
180 की रफ्तार, फिर भी पानी की बूंद न छलकी, वंदे भारत स्लीपर का वीडियो देखकर आप कहेंगे क्या बात है
वंदे भारत की स्पीड 180 किमी प्रति घंटा

Vande Bharat Sleeper Train Video : भारतीय रेलवे की मोस्ट अवेटेड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आने वाली है. ट्रेन के ट्रायल अब अपने अंतिम चरण में हैं. इसका एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से दौड़ते हुए नजर आ रही है. खास बात यह है कि ट्रेन की इस रफ्तार के बावजूद ट्रेन के अंदर रखा पानी से भरा एक गिलास हिला तक नहीं. ना ही पानी की एक बूंद भी छलकी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह वीडियो अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि यह सफल टेस्ट कोटा डिवीजन में किया गया. यह वीडियो दिखाता है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, तेज गति पर भी यात्रियों को सहज और आरामदायक यात्रा का अनुभव देने के लिए डिजाइन की गई है. देखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=135sZMO1raw

रेलवे ने जानकारी दी है कि इस हाई-स्पीड ट्रेन का टेस्ट जनवरी 2025 के अंत तक जारी रहेगा. इसके बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों की सेवा के लिए तैयार होगी, जिससे भारतीय रेलवे के सफर का एक नया अध्याय शुरू होगा.

ये भी पढ़ें : Vande Bharat Sleeper Train: कहां से कहां तक चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की जानें खासियत

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन एक मॉर्डन और अत्यधिक आरामदायक यात्रा अनुभव यात्रियों को देगी. इसमें ऑटोमैटिक दरवाजे, आरामदायक बर्थ, ऑनबोर्ड वाई-फाई और विमान जैसी डिजाइन नजर आएगी. फिलहाल, देशभर में वंदे भारत की 136 ट्रेनें मध्यम और छोटी दूरी के रूट पर चल रही हैं, जो यात्रियों को वर्ल्ड क्लास यात्रा अनुभव दे रही हैं. रेलवे के लिए सबसे बड़ी चुनौती बर्थ जोड़कर ट्रेन को यात्रियों और सामान के वजन के साथ पूरी तरह से टेस्ट करना था. इस काम को सफलतापूर्वक किया जा चुका है. अब, यात्री कश्मीर से कन्याकुमारी, दिल्ली से मुंबई और हावड़ा से चेन्नई जैसे लंबी दूरी के रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में शानदार यात्रा का अनुभव कर सकते हैं. इसके अलावा, यह ट्रेन यात्रा के समय को भी कम कर देगी. वर्तमान में, मुंबई-दिल्ली रूट पर सबसे तेज ट्रेन तेजस राजधानी एक्सप्रेस की अधिकतम गति 140 किमी/घंटा है.

Previous article Petrol Diesel: पेट्रोल-डीजल की कीमत में हो गया बदलाव, चेक करे अपने शहर का दाम
Next article Pragati Yatra: सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा का दूसरा चरण आज से, गोपालगंज को देंगे 139 करोड़ की सौगात
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel