[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Uttarkashi Cloudburst Video: उत्तरकाशी के नौगांव में बादल फटा, घर छोड़कर भागे लोग, सामने आया खौफनाक वीडियो

Uttarkashi Cloudburst Video: उत्तरकाशी के नौगांव में बादल फटा, घर छोड़कर भागे लोग, सामने आया खौफनाक वीडियो

0
Uttarkashi Cloudburst Video: उत्तरकाशी के नौगांव में बादल फटा, घर छोड़कर भागे लोग, सामने आया खौफनाक वीडियो
बादल फटने के बाद लोगों में मची अफरा-तफरी

Uttarkashi Cloudburst Video: नौगांव बादल फटने की घटना में मलबे से एक मकान दब गया और एक जल धारा का कीचड़ भरा पानी आधा दर्जन से ज्यादा घरों में घुस गया. जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि शाम को यमुना घाटी के सेवरी फाल पट्टी में बादल फटा और जल धारा में आए उफान से मलबा नीचे की ओर बहने लगा, जिससे निचले इलाकों में नुकसान हुआ. जिला प्रशासन, राज्य और राष्ट्रीय आपदा राहत बल ने प्रभावित इलाके में बचाव अभियान शुरू कर दिया है. आर्य ने कहा कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है.

लोग पहले ही अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगह जा चुके थे

जब बादल फटने की घटना हुई, तो भारी बारिश की आशंका के कारण कई लोग पहले ही अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगह जा चुके थे. देवलसारी जलधारा में आए उफान से एक मिक्सर मशीन और कुछ दोपहिया वाहन बह गए. एक कार भी मलबे में दब गई.

बादल फटने की जानकारी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई, लोग घर छोड़कर भागने लगे

नौगांव बाजार में पानी के साथ मलबा आने से अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे. इससे दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग बंद हो गया और यातायात जाम हो गया. बर्कोट निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव और राहत कार्य शुरू किया. उन्होंने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.

मुख्यमंत्री धामी ने युद्ध स्तर पर बचाव और राहत अभियान चलाने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा,‘‘उत्तरकाशी जिले के नौगांव इलाके में भारी बारिश से नुकसान की खबर मिलने पर मैंने तुरंत जिला अधिकारी से बात की और उन्हें युद्ध स्तर पर बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया.’’ धामी ने कहा कि उन्होंने प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनको हर संभव मदद पहुंचाने के स्पष्ट निर्देश दिये हैं.

Previous article Bokaro News : मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह ने नवनिर्मित श्रम न्यायालय भवन का किया उद्घाटन
Next article Seraikela Kharsawan News : भटके युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ती है शिक्षा : ग्रामीण
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel