[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National उत्तराखंड में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट

उत्तराखंड में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट

0
उत्तराखंड में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट
चारधाम यात्रा के बीच उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, फोटो- पीटीआई

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. कई इलाकों के लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की संभावना है. राज्य के कई और जिलों के लिए मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

बिजली गिरने और आंधी तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार बेरीनाग, चोपता, उखीमठ, गोपेश्वर, थलीसैंण, केदारनाथ, कोटद्वार, मुनस्यारी, डीडीहाट और रानीखेत समेत आस-पास के इलाकों में बिजली गिरने और आंधी-तूफान आने की संभावना है. इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अलग-अलग इलाकों में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है. मौसम अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है. केदारनाथ यात्रा मार्ग, ट्रांजिट कैंप और मंदिर परिसर में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं.

चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है. गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि 12 और 13 मई को यात्रा की योजना बनाते समय मौसम की स्थिति को ध्यान में रखें. उन्होंने सलाह दी कि यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करना बेहतर रहेगा. प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

मौसम को लेकर प्रशासन अलर्ट

रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. सोनप्रयाग में ड्रोन से निगरानी और कतार प्रबंधन के जरिए पार्किंग और भीड़ नियंत्रित की जा रही है. ट्रेक रूट पर मजिस्ट्रेट और कैमरे तैनात हैं. उन्होंने कहा कि अगर मौसम अचानक बदलता है, तो हम यात्रा को कुछ समय के लिए रोक देते हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो या उन्हें किसी खतरे का सामना न करना पड़े.

चारधाम यात्रा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड में गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम, केदारनाथ मंदिर और बदरीनाथ मंदिर के कपाट पिछले महीने खोल दिए गए थे. इसके बाद से लेकर 10 मई तक करीब साढ़े 10 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं. रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के अनुसार, केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते सभी अधिकारियों और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

Also Read: 12-13 मई को झारखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी 

Previous article Madhubani News: गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेकर निकले वृद्ध की अचानक मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
Next article अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सें सम्मानित
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel