उत्तराखंड में कुदरत का ‘रौद्र रूप’: उफान पर अलकनंदा, भारी बारिश के बीच प्रशासन हाई अलर्ट पर

Uttarakhand Rain: उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, फिर भी जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है. रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है.

By ArbindKumar Mishra | June 30, 2026 8:18 PM

Uttarakhand Rain: अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और मंगलवार को समुद्र तल से 622 मीटर ऊपर (MSL) दर्ज किया गया. नदी के लिए चेतावनी का स्तर 626 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 627 मीटर तय किया गया है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है.

WhatsApp और गाड़ियों से अनाउंस कर लोगों को किया जा रहा अलर्ट

आपदा प्रबंधन विभाग अपने कंट्रोल रूम के जरिए नदी के जलस्तर और अन्य संवेदनशील जगहों पर लगातार नजर रख रहा है. किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं. DDMO (District Disaster Management Officer) नंदन सिंह रजवार ने कहा, जैसे ही पानी चेतावनी के स्तर तक पहुंचता है, हम WhatsApp ग्रुप और गाड़ियों से घोषणाओं के जरिए लोगों को अलर्ट करते हैं; साथ ही, सुबह लोगों को सचेत करने के लिए हम खुद मौके पर भी जाते हैं.

6 जुलाई तक उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है. IMD ने कहा, 30 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों और हिमाचल प्रदेश व लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें: 30 जून से 1,2,3,4,5 जुलाई तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में मानसून का कहर