[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National उत्तराखंड बीजेपी के 6 पूर्व नेता कांग्रेस में शामिल, सैलजा बोलीं- यह तो अभी शुरुआत है

उत्तराखंड बीजेपी के 6 पूर्व नेता कांग्रेस में शामिल, सैलजा बोलीं- यह तो अभी शुरुआत है

0
उत्तराखंड बीजेपी के 6 पूर्व नेता कांग्रेस में शामिल, सैलजा बोलीं- यह तो अभी शुरुआत है
कांग्रेस में शामिल होते बीजेपी के पूर्व नेता, फोटो एक्स

Uttarakhand Congress: कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नेता अलग-अलग समय पर सत्तारूढ़ बीजेपी का हिस्सा रहे हैं. सभी नेताओं ने उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ नेता यशपाल आर्या, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता हासिल की.

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया, राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. बीते वर्षों में कई ऐसे कांड सामने आए, जिनका पर्दाफाश कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर किया. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की छवि चमकाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन उनकी असली छवि जनता के सामने आ चुकी है. सैलजा ने कहा, राज्य के लोगों के मन में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे.

कांग्रेस में शामिल होने पर क्या बोले BJP के पूर्व नेता राजकुमार ठुकराल

कांग्रेस में शामिल होने पर BJP के पूर्व नेता राजकुमार ठुकराल ने कहा, मैंने बहुत पहले ही BJP से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन विश्वासघात और उपेक्षा का दर्द झेलने के बाद. आज मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं. आज रुद्रपुर से सैकड़ों लोग कांग्रेस को अपना रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कार्यक्रम से रहे दूर

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे. क्योंकि उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह राजनीति से 15 दिन का संन्यास ले रहे हैं. इसे उनकी कांग्रेस से नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है.

Previous article झारखंड में JEE NEET की फ्री कोचिंग, जानें किन छात्रों को मिलेगा लाभ
Next article झारखंड सरकार कराएगी संताली भाषा की फ्री कोचिंग, 16 अप्रैल तक करें अप्लाई
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel