[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National यूपी में SIR: सपा सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी DM को लिखी चिट्ठी, SIR नोटिस में देरी पर आपत्ति जताई

यूपी में SIR: सपा सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी DM को लिखी चिट्ठी, SIR नोटिस में देरी पर आपत्ति जताई

0
यूपी में SIR: सपा सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी DM को लिखी चिट्ठी, SIR नोटिस में देरी पर आपत्ति जताई
सपा सांसद डिंपल यादव. फोटो- एक्स.

UP SIR: मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में हो रही देरी और गड़बड़ियों को लेकर डीएम को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा कि इस अभियान का दूसरा चरण करीब 10 दिन देर से शुरू हुआ, जिससे पूरा शेड्यूल बिगड़ गया है. डिंपल यादव ने अपने पत्र में यह भी बताया कि जिन मतदाताओं का ब्योरा रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहा, उन्हें नोटिस बहुत धीमी रफ्तार से भेजे जा रहे हैं. उन्होंने लिखा कि अभी हालात ऐसे हैं कि हर सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एक दिन में सिर्फ लगभग 150 नोटिस ही जारी कर पा रहा है.

उन्होंने मांग की कि दूसरे चरण के नोटिस जल्दी जारी किए जाएं और व्यवस्था में सुधार कर रोज ज्यादा नोटिस भेजने और उनका निपटारा करने की क्षमता बढ़ाई जाए. डिंपल यादव ने प्रशासन से तुरंत कदम उठाने को कहा ताकि SIR अभियान का मकसद प्रभावित न हो.

इससे पहले सपा के ही सांसद राम गोपाल यादव ने भी SIR पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि देश में इस तरह की प्रक्रिया की जरूरत नहीं है और इसे ‘सत्ता में बने रहने का तरीका’ बताया था. राम गोपाल यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई इस तरह के तरीकों से सत्ता में आता है, तो देश में नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात हो सकते हैं. उनका कहना था, “SIR की कोई जरूरत नहीं थी… क्या 2014 से पहले ऐसा हुआ था? ये सब सत्ता में टिके रहने के तरीके हैं. जो सामान्य तरीके से वोट लेकर जीतता है, उसका कोई विरोध नहीं करता, लेकिन अगर कोई चाल से सत्ता में आता है, तो लोगों ने नेपाल और बांग्लादेश में उसके नतीजे देखे हैं.”

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया किसे भेजे जा रहे नोटिस

हालांकि, उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिनवा ने, शुक्रवार को बताया कि 2026 की SIR प्रक्रिया के तहत जिन मतदाताओं की जानकारी, 2003 के रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रही, उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं. सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल ही नहीं, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर भी नोटिस दे रहे हैं. दस्तावेजों की जरूरत जन्मतिथि के आधार पर तय की गई है. 

SIR में कौन-कौन से दस्तावेज मान्य हैं

जुलाई 1987 से पहले जन्मे लोगों को केवल अपने दस्तावेज देने होंगे, जबकि उससे कम उम्र वालों को माता-पिता से जुड़े रिकॉर्ड भी जमा करने होंगे. जन्म या निवास के प्रमाण के लिए 13 तरह के दस्तावेज मान्य हैं, जैसे जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, आधार और अन्य सरकारी पहचान पत्र. आधार के इस्तेमाल के लिए 2025 के नियम लागू होंगे. बिहार की SIR मतदाता सूची के कुछ हिस्से भी मान्य माने जाएंगे.

उत्तर प्रदेश में SIR के तहत दावे और आपत्तियां 6 जनवरी से 6 फरवरी तक ली जाएंगी. इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च को जारी होगी. शुक्रवार को जारी SIR बुलेटिन के मुताबिक, राज्य निर्वाचन आयोग को अब तक 18,764 दावे और आपत्तियां मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए मिली हैं, जबकि 106 आवेदन नाम हटाने के लिए प्राप्त हुए हैं.

एएनआई के इनपुट के साथ.

ये भी पढ़ें:- गणतंत्र दिवस से पहले मणिपुर में सुरक्षा बलों का ताबड़तोड़ ऑपरेशन; हथियार-IED बरामद, उगाही करने वाले गिरफ्तार

ये भी पढ़ें:- Padma Awards 2026: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण, देश के 113 नायकों को पद्म पुरस्कार का एलान

Previous article Aaj Ka Love Horoscope 26 January 2026: इन राशियों पर बरसेगा प्यार, जानें मेष से मीन तक का आज 26 जनवरी का लव राशिफल
Next article Republic Day Special 5 Lunch Ideas: रिपब्लिक डे पर क्या बनाएं? ट्राई करें ये 5 आसान और टेस्टी लंच आइडियाज
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel