[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National UPPSC Protest: RO ARO और UPPSC Pre परीक्षा पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, जानें क्या है मामला

UPPSC Protest: RO ARO और UPPSC Pre परीक्षा पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, जानें क्या है मामला

0
UPPSC Protest: RO ARO और UPPSC Pre परीक्षा पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, जानें क्या है मामला
Students protest

UPPSC Protest: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के फैसले के खिलाफ छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रयागराज में भारी संख्या में छात्र सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रतियोगी छात्र सोमवार को आयोग के गेट पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया. यूपी लोक सेवा आयोग के आसपास भारी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने छात्रों को गेट नंबर दो की तरफ आने से रोका, लेकिन छात्र-छात्राओं की भीड़ धक्का मुक्की करते हुए गेट के पास पहुंची और नारेबाजी शुरू की. पुलिस ने छात्रों को तितर बितर करने के लिए उन्हें खदेड़ा, लेकिन आंदोलन कर रहे छात्र फिर से वहां एकत्रित हो गए. पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती ने कहा, प्रतियोगी छात्रों को लोकतांत्रिक ढंग से, तय धरना स्थल गिरिजाघर सिविल लाइंस पर जाकर विरोध प्रदर्शन करने का अनुरोध किया गया. काफी छात्र वहां चले भी गए, लेकिन कुछ छात्र अभी आयोग के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे है.

11111 Pti11 11 2024 000089A
Uppsc protest: ro aro और uppsc pre परीक्षा पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, जानें क्या है मामला 4

क्या है छात्रों की मांग?

पीसीएस और आरओ एआरओ प्री की परीक्षा अलग-अलग दिन में कराने के फैसले का छात्र विरोध कर रहे हैं. छात्र पूर्व की तरह एक ही पाली में परीक्षा चाहते हैं. छात्रों का कहना है कि आयोग द्वारा दो दिन में परीक्षा कराना नियम के खिलाफ है. उनके मुताबिक, अधिसूचना में आयोग ने इस बात का जिक्र नहीं किया था कि परीक्षा दो दिनों में कराई जाएगी. छात्रों ने मांग की है कि एक ही दिन में परीक्षा संपन्न कराई जाए.

छात्रों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्रों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी उनकी जायज मांग के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, बीजेपी भर्ती नहीं छलावा करती है और जब एक छल पकड़ा जाता है, तो भाजपाई दूसरा धोखा ले आते हैं. अब यूपी पीसीएस और आरओ-एआरओ की परीक्षा में दो पाली की भाजपाई साजिश को कैंडिडेट्स (अभ्‍यर्थी) भांप गये हैं, इसीलिए उसके खिलाफ आंदोलनरत हैं और समाजवादी उनकी आवाज में अपनी आवाज मिलाते हैं और उनकी जायज मांग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.

11111 Pti11 11 2024 000139A
Uppsc protest: ro aro और uppsc pre परीक्षा पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, जानें क्या है मामला 5

यूपीपीएससी ने परीक्षा तारीख की घोषणा की

यूपीपीएससी ने पांच नवंबर को परीक्षा की तारीखों की घोषणा की थी. जिसमें आरओ-एआरओ की परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को तीन पालियों जबकि प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस)-प्री परीक्षा सात और 8 दिसंबर को दो सत्रों में होगी. यूपीपीएससी के अनुसार उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन सात और आठ दिसंबर को किया जाएगा. यह परीक्षा प्रदेश के 41 जिलों में दो सत्रों में होगी. परीक्षा का पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगा. वहीं आरओ-एआरओ प्री की परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा कुल तीन पालियों में आयोजित कराई जाएगी.

Previous article BGT 2024-25: न्यूजीलैंड से मिली हार को भुलाकर गंभीर का ध्यान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर
Next article शिवांश के 145 व यशरंजन के 71 रनों की बदौलत द जूनियर्स की 237 रन से जीत
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel