[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Ram Mandir Flag Hoisting: राम मंदिर ध्वजारोहण का होगा भव्य आयोजन, शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे पीएम मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Ram Mandir Flag Hoisting: राम मंदिर ध्वजारोहण का होगा भव्य आयोजन, शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे पीएम मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

0
Ram Mandir Flag Hoisting: राम मंदिर ध्वजारोहण का होगा भव्य आयोजन, शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे पीएम मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (25 नवंबर) को अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे. यह ध्वज इसके निर्माण के पूरा होने का प्रतीक होगा. पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे सप्त मंदिर आयेंगे, यहां महर्षि वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से जुड़े मंदिर हैं. यहां दर्शन के बाद पीएम मोदी शेषावतार मंदिर जाएंगे. सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री माता अन्नपूर्णा मंदिर में माथा टेकेंगे. इसके बाद वो राम दरबार गर्भगृह में दर्शन और पूजा करेंगे. राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह को लेकर राम मंदिर और अयोध्या को भव्य ढंग से सजाया गया है. सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किए गए हैं.

10 फुट ऊंचा और 20 फुट लंबा है त्रिभुजाकार ध्वज

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने अपने एक बयान में बताया कि समकोण त्रिभुजाकार ध्वज की ऊंचाई 10 फुट और लंबाई 20 फुट है. इस पर एक दीप्तिमान सूर्य की तस्वीर है जो भगवान राम के तेज और वीरता का प्रतीक है. इस पर ‘ॐ’ अक्षर अंकित है और कोविदार वृक्ष की तस्वीर भी है. पीएमओ ने बताया कि पवित्र भगवा ध्वज गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देगा और राम राज्य के आदर्शों का प्रतीक होगा. बयान के अनुसार यह ध्वज पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर वास्तु शैली में निर्मित शिखर के शीर्ष पर फहराया जाएगा, जबकि इसके चारों ओर 800 मीटर लंबा परकोटा दक्षिण भारतीय वास्तु शैली में डिजाइन किया गया है, जो मंदिर की वास्तुशिल्प विविधता को दर्शाता है.

पीएम मोदी लोगों को करेंगे संबोधित

पीएमओ के बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे. राम मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर की बाहरी दीवारों पर वाल्मीकि रामायण के आधार पर भगवान राम के जीवन से जुड़ी घटनाओं को दर्शाती 87 जटिल नक्काशी पत्थर पर उकेरी गई हैं. इसके अनुसार साथ ही घेरे की दीवारों पर भारतीय संस्कृति के 79 कांस्य-निर्मित दृश्य हैं.

सीएम योगी ने लिया जायजा

राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जायजा लिया. सीएम योगी ने ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को देखा, साथ ही अधिकारियों को कई निर्देश दिए.

सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था

राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. हर जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. भारी पुलिस बल और विभिन्न विशेष इकाइयों के सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक स्तर के 30 अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 90 अधिकारी, 242 उपनिरीक्षक, 1060 निरीक्षक (पुरुष), 80 महिला उपनिरीक्षक, 3090 पुरुष हेड कांस्टेबल, 448 महिला हेड कांस्टेबल तैनात किए जा रहे हैं. इसके अतिरिक्त, यातायात विभाग के 800 से अधिक कर्मी भी ड्यूटी पर रहेंगे.

Previous article असंतुलित होकर गिरा बाइक सवार, जख्मी
Next article Bihar Panchayat Chunav: बिहार में अगले साल इन महीनों के बीच होगा पंचायत चुनाव, तैयारी में जुटा पंचायती राज विभाग
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel