[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National UP Encounter : पुलिस ने मारी गोली, लंगड़ाने लगा अपराधी, देखें वीडियो

UP Encounter : पुलिस ने मारी गोली, लंगड़ाने लगा अपराधी, देखें वीडियो

0
UP Encounter : पुलिस ने मारी गोली, लंगड़ाने लगा अपराधी, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मुठभेड़ (Photo: X)

UP Encounter : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मुठभेड़ हुई. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, खुरजा नगर पुलिस की 3 अपराधियों से मुठभेड़ हुई. पुलिस की जांच में इनके नाम मुकेश, पवन और युवराज उर्फ युधिष्ठिर पता चले. पुलिस ने बताया कि इन्हीं अपराधियों ने एक दिन पहले अर्जुन नाम के युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया था. मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए और एक सामान्य हालत में पकड़ा गया. आरोपियों से एक बाइक, दो अवैध पिस्टल, दो खाली खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. घायल आरोपियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना चोला रोड, पीला बॉम्बे के पास हुई.

पुलिस ने एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में क्षेत्राधिकारी खुर्जा शोभित कुमार की बाइट है. वे बता रहे हैं कि हत्या के प्रयास में वांछित बदमाशों से थाना खुरजा नगर पुलिस व स्वाट टीम देहात की मुठभेड़ हुई. जवाबी कार्यवाही में 2 बदमाश घायल हो गए. 1 अन्य को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़ें : UP Encounter : संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर ढेर, फैसल को एनकाउंटर में पुलिस ने मार गिराया

आपको बता दें कि यूपी पुलिस अपराध को कम करने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है. प्रदेश में अपराधिक घटनाओं पर इससे लगाम भी लगी है.

Ravi Shastri In Prabhat Khabar Podcast On December 7
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
Previous article जयंती विशेष : अनासक्ति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवन का पाथेय थी
Next article Bihar News: बिना डीएससी कोड बताये पटना में अब नहीं होगी गैस सिलिंडर की डिलीवरी, बढ़ी दिक्कतें
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel