[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार, भूपेंद्र चौधरी, मनोज पाण्डेय समेत कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार, भूपेंद्र चौधरी, मनोज पाण्डेय समेत कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

0
योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार, भूपेंद्र चौधरी, मनोज पाण्डेय समेत कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. फोटो- एक्स.

UP Cabinet Expansion 2026: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है. यह मंत्रिमंडल विस्तार 10 मई को किया गया था. इसके बाद से ही विभागों के बंटवारे के कयास लगाए जा रहे थे. अब विस्तार के 8वें दिन- रविवार 17 मई को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. इसके बाद सरकार ने उनके विभागों का भी बंटवारा कर दिया.

इस फेरबदल को आगामी चुनावों की रणनीति और संगठनात्मक संतुलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा की.

भूपेंद्र चौधरी को MSME, मनोज पाण्डेय को खाद्द विभाग

मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे चर्चित नाम पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का रहा. उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं भाजपा नेता मनोज कुमार पाण्डेय को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है. उन्हें खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों जैसे महत्वपूर्ण विभाग का प्रभार दिया गया है.

स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को भी नई जिम्मेदारियां

सरकार ने स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया है. अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सौंपा गया. वहीं सोमेंद्र तोमर को राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल की जिम्मेदारी मिली है. सरकार का मानना है कि इन विभागों में नए चेहरों के आने से प्रशासनिक कामकाज को और मजबूती मिलेगी.

राज्य मंत्रियों को विकास से जुड़े विभाग

कृष्णा पासवान को पशुधन एवं डेयरी विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली.

कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग सौंपा गया.

सुरेंद्र दिलेर को राजस्व विभाग में जिम्मेदारी दी गई.

हंस राज विश्वकर्मा को MSME मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है, जहां वे भूपेंद्र चौधरी के साथ काम करेंगे.

Yogi Adityanath Cabinet
योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार, भूपेंद्र चौधरी, मनोज पाण्डेय समेत कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट 3

मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल नए राज्य मंत्रियों को भी अलग-अलग अहम विभाग दिए गए हैं. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुल 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई है. इसमें दो कैबिनेट मंंत्री, दो स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्री हैं. इनमें से 6 मंत्री योगी सरकार में बिल्कुल नए चेहरे हैं.

ये भी पढ़ें:- केरलम कैबिनेट में दिखेगा कांग्रेस का दबदबा: शपथ ग्रहण से पहले मंत्रियों की लिस्ट फाइनल, देखें सूची

कृष्णा पासवान ने जताया आभार

शपथ ग्रहण से पहले कृष्णा पासवान ने भाजपा नेतृत्व और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सोमवार 18 मई को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक होगी. इसमें नए मंत्री भी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें:- UP को मिलेगा एक और इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड: गोरखपुर में 30000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम का भूमि पूजन

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

योगी सरकार का यह मंत्रिमंडल विस्तार ऐसे समय में हुआ है, जब राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं. भारतीय जनता पार्टी और एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटे हैं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नए सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह विस्तार किया गया है, ताकि संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर संतुलन बनाया जा सके.

Previous article सीतामढ़ी: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ भाकपा का हल्लाबोल, 25 मई को समाहरणालय घेराव
Next article कटिहार के सर्वमंगला दुर्गा मंदिर में सुबह-शाम गूंजेगी आरती, जानें पूजा का पूरा समय
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel