[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National UNGA : आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान के मुंह से यह बात अच्छी नहीं लगती, भारत ने दिया करारा जवाब

UNGA : आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान के मुंह से यह बात अच्छी नहीं लगती, भारत ने दिया करारा जवाब

0
UNGA : आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान के मुंह से यह बात अच्छी नहीं लगती, भारत ने दिया करारा जवाब
United Nations General Assembly

UNGA : संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में कश्मीर पर दिए गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान का भारत ने जोरदार जवाब दिया है. भारत ने अपने जवाब के अधिकार का इस्तेमाल किया और उनके बयान को बहुत ही घटिया बताया. महासभा में एक सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय राजनयिक भाविका मंगलनंदन ने कहा कि सेना द्वारा संचालित एक देश, जो आतंकवाद, मादक पदार्थों, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय अपराध के लिए दुनियाभर में बदनाम है वो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला कैसे कर सकता है.

भारतीय राजनयिक ने कहा कि सभा में दुखद रूप से एक हास्यास्पद बात सुनने को मिली. मैं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के भाषण में भारत के संदर्भ के बारे में बात कर रही हूं. दुनिया जानती है कि पाकिस्तान ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ हथियार के रूप में लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद का इस्तेमाल किया है. पाकिस्तान ने हमारी संसद, हमारी कारोबारी नगरी मुंबई, बाजारों और तीर्थस्थलों पर आतंकी हमले करवाए. हमलों की सूची लंबी है. ऐसे में पाकिस्तान के लिए कहीं भी हिंसा के बारे में बात करना सबसे बड़ा पाखंड है.

सीमा पार से आतंकवाद के परिणाम भुगतने होंगे पाकिस्तान को : भाविका मंगलनंदन

भाविका मंगलनंदन ने कहा कि वास्तविक सच्चाई यह है कि पाकिस्तान लालच भरी निगाह से भारतीय क्षेत्र को देख रहा है. वास्तव में वह, भारत के अविभाज्य और अभिन्न अंग जम्मू और कश्मीर में चुनावों को बाधित करने के लिए लगातार आतंकवाद का इस्तेमाल करता रहा है. पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए भारत ने कहा कि पड़ोसी देश को यह समझ लेना चाहिए कि भारत के खिलाफ सीमा पार से आतंकवाद के परिणाम भुगतने होंगे.

Read Also : पाकिस्तान में शिया-सुन्नी मुसलमान एक दूसरे के खून के हुए प्यासे, हिंसा में 64 की मौत, जानिए कारण

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यूएनजीए में क्या कहा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को महासभा के सालाना संबोधन में एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया. उसने भारत पर बड़े पैमाने पर सैन्य क्षमता का विस्तार करने व पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर कब्जा करने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार करने की धमकी देने का आरोप लगाया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मांग की कि भारत को 2019 में जम्मू- कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले को वापस लेना चाहिए. उन्होंने भारत पर अपनी मुस्लिम आबादी को अधीन करने और इस्लामी विरासत को खत्म करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया.
(इनपुट पीटीआई)

https://www.youtube.com/watch?v=pkqPUVQ2IMc
Previous article Urvashi Rautela ने खोली पोल, Dating App पर हैं बॉलीवुड के ये 2 चार्मिंग एक्टर्स, एक गर्लफ्रेंड वाला और एक तलाकशुदा
Next article विधानसभा चुनाव के दौरान CM हेमंत सोरेन और PM मोदी को मिलेगी विशेष सुरक्षा, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भेजी रिपोर्ट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel