[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Ulfa Drone Attack: उल्फा के कैंप पर हुआ ड्रोन अटैक? उग्रवादी संगठन के दावे पर आया सेना का बयान

Ulfa Drone Attack: उल्फा के कैंप पर हुआ ड्रोन अटैक? उग्रवादी संगठन के दावे पर आया सेना का बयान

0
Ulfa Drone Attack: उल्फा के कैंप पर हुआ ड्रोन अटैक? उग्रवादी संगठन के दावे पर आया सेना का बयान
Ulfa Drone Attack

Ulfa Drone Attack: उल्फा (आई) ने दावा किया है कि उसके कई शिविरों पर तड़के ड्रोन से हमले किए गए. प्रतिबंधित संगठन ने दावा किया कि हमलों में नयन असोम उर्फ नयन मेधी मारा गया, जो इसकी ‘निचली परिषद’ का ‘अध्यक्ष’ था, जबकि लगभग 19 अन्य घायल हो गए. उल्फा (आई) ने बाद में एक अन्य बयान में दावा किया कि जब उसके मारे गए सदस्य का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उस दौरान उसके शिविर पर मिसाइलें दागी गईं. संगठन ने कहा कि दूसरे दौर के हमलों में दो अन्य वरिष्ठ सदस्य ‘ब्रिगेडियर’ गणेश असोम और ‘कर्नल’ प्रदीप असोम मारे गए, जबकि कई अन्य सदस्य एवं नागरिक घायल हो गए.

लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने उल्फा के दावे पर क्या कहा?

उल्फा के दावे पर रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा, “भारतीय सेना के पास इस तरह के किसी ऑपरेशन की कोई जानकारी नहीं है.”

इसको भी पढ़ें: कांवड़ियों के मार्ग पर फैलाए गए कांच के टुकड़े, LG के आदेश पर एक्शन में दिल्ली पुलिस

इसको भी पढ़ें: पटना के कांवरिया की सुल्तानगंज में मौत, पेट में तेज दर्द के बाद तोड़ दिया दम

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने भी दावे का खंडन किया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य पुलिस की संलिप्तता या राज्य के क्षेत्र से कोई हमला किये जाने की बात से इनकार किया. उन्होंने कहा, “असम पुलिस इस मामले में शामिल नहीं है और हमारे क्षेत्र से कोई हमला नहीं किया गया है.” उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियानों की स्थिति में सेना बयान जारी करती है, लेकिन अब तक कोई बयान जारी नहीं आया है. शर्मा ने कहा कि इस मामले में और जानकारी की आवश्यकता है.

Previous article स्टूडेंट्स ने प्रिंसिपल से सीधे जुड़कर रखीं अपनी विषयवार समस्याएं
Next article देशी मछली पालन योजना से आत्मनिर्भर बनेंगे मत्स्य कृषक
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel