[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar ‘उद्धव ठाकरे का घर से निकलना कर देंगे मुश्किल’ देवेंद्र फडणवीस पर हमले से गुस्से में भाजपा

‘उद्धव ठाकरे का घर से निकलना कर देंगे मुश्किल’ देवेंद्र फडणवीस पर हमले से गुस्से में भाजपा

0
‘उद्धव ठाकरे का घर से निकलना कर देंगे मुश्किल’ देवेंद्र फडणवीस पर हमले से गुस्से में भाजपा

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमले जारी रहे तो पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे. यह धमकी भाजपा की ओर से दी गयी है. दरअसल, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे से कहा कि वह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करें. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह सलाह नहीं मानते हैं तो भाजपा कार्यकर्ता उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल कर देंगे.

यहां चर्चा कर दें कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य का गृह विभाग भी संभाल रहे फडणवीस को मंगलवार को ‘‘बेकार’’ करार दिया था. उन्होंने यह टिप्पणी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की महिला कार्यकर्ताओं पर पड़ोसी जिले ठाणे में हुए कथित हमले के संदर्भ में की थी. मीडिया से बातचीत करने के क्रम में बावनकुले ने कहा कि विपक्षी नेता को फडणवीस पर निजी टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

लेकिन अगर वह इसे दोहराते हैं तो…

पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस पर व्यक्तिगत रूप से हमला करने पर उद्धव ठाकरे को माफ कर दिया गया था, लेकिन अगर वह इसे दोहराते हैं तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर वह फडणवीस पर एक और निजी हमला करते हैं, तो हम उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल कर देंगे. उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह फडणवीस के खिलाफ एक और व्यक्तिगत टिप्पणी करके दिखाएं.

Also Read: ‘आप न तो सावरकर हो सकते हैं और न गांधी’ राहुल पर गरजे देवेंद्र फडणवीस, कहा- एक रात उस कमरे में गुजारें…
ठाकरे कैसे इतने कृतघ्न हो सकते हैं

बावनकुले ने कहा कि उनके पार्टी सहयोगी ने हमेशा ठाकरे का सम्मान किया है और उनकी शिकायतों का समाधान किया है. उन्होंने कहा कि फडणवीस (पूर्व की भाजपा-शिवसेना सरकार में मुख्यमंत्री के तौर पर) ने ठाकरे को शीर्ष प्राथमिकता दी और उनके द्वारा कहा गया प्रत्येक काम किया. फडणवीस यहां तक कि उनके आवास पर भी गए और उनकी मांगों को पूरा किया. ठाकरे कैसे इतने कृतघ्न हो सकते हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में उद्धव नीत शिवसेना से किसी भी तरह के समझौते से इनकार किया.

भाषा इनपुट के साथ

Previous article आगराः तांत्रिक ने व्यापारी से ठगे लाखों रुपए, वापस मांगने पर बताया माफिया अतीक का रिश्तेदार,थाने पहुंचा पीड़ित
Next article हनुमान जन्मोत्सव: कुंडली में मांगलिक दोष दूर करने के लिए आज करें उपाय, सभी कष्टों से मिलेगा छुटकारा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel