[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर के पास स्लीपर बस में लगी आग, दो यात्रियों की मौत, दर्जन भर लोग झुलसे

गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर के पास स्लीपर बस में लगी आग, दो यात्रियों की मौत, दर्जन भर लोग झुलसे

0
गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर के पास स्लीपर बस में लगी आग, दो यात्रियों की मौत, दर्जन भर लोग झुलसे

गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर के पास स्लीपर बस में आग लग गई. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने के बाद बस में सवार करीब एक दर्जन लोग झुलस गये. जबकि हादसे में दो लेगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बस जयपुर से दिल्ली आ रही थी. वहीं, अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

धू-धूकर जलने लगी बस

टीवी न्यूज आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर से दिल्ली आने के क्रम में जब बस गुरुग्राम में सिग्नेचर टावर फ्लाईओवर पर पहुंची तो बस में से धुंआ निकलने लगा, इसके बाद बस आग के लपटों में घिर गई. कई यात्री खिड़की से कूदकर बस में लगी आग से अपनी जान बचायी. लेकिन जो नहीं उतर सके वो गंभीर रूप से झुलस गये. बता दें बस में काफी संख्या में यात्री सवारी कर रहे थे.

दो की मौत दर्जनभर लोग घायल

वहीं, बस में आग लगने की बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई. जिसके बाद आनन-फानन में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. और आग पर काबू पाया. हालांकि इस बीच दो यात्रियों की मौत हो गई. और करीब एक दर्जन लोग झुलस गये. घायल यात्रियों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. 

Previous article तो क्रिकेट नहीं गोल्फ खेल रहे थे ग्लेन मैक्सवेल? दोहरे शतक का खुल गया राज
Next article VIDEO : दिवाली पर सजा पटाखों का बाजार, कीमतों में 15 से 20 फीसदी की उछाल, देखिए किस नए पटाखे ने मारी एंट्री
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel