[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अपहरण व फिरौती मामले में पकरीबरावां उत्पाद चौकी के दो एएसआइ निलंबित

अपहरण व फिरौती मामले में पकरीबरावां उत्पाद चौकी के दो एएसआइ निलंबित

0
अपहरण व फिरौती मामले में पकरीबरावां उत्पाद चौकी के दो एएसआइ निलंबित

मद्य निषेध विभाग ने जारी किया आदेश, जमुई पुलिस की छापेमारी के बाद हुई थी गिरफ्तारी

वाहन जांच के दौरान व्यक्ति को रोककर फिरौती मांगने का है मामला, जांच जारी

प्रतिनिधि, नवादा सदर

पकरीबरावां उत्पाद चौकी से जुड़े चर्चित मामले में मद्य निषेध विभाग ने बड़ी विभागीय कार्रवाई की है. विभाग ने जमुई थाना कांड संख्या 193/26 में गिरफ्तार दो सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) सुजीत कुमार और दिलीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. विभागीय आदेश के तहत यह निर्णय लिया गया है. घटनाक्रम की शुरुआत 23 अप्रैल की शाम को हुई थी, जब पकरीबरावां में वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति को रोका गया था. आरोप है कि इसके बाद मामला अपहरण और फिरौती तक पहुंच गया. इस शिकायत के आधार पर जमुई पुलिस ने पकरीबरावां उत्पाद चौकी पर छापेमारी की थी. इस दौरान कथित रूप से नकदी की बरामदगी और एक संदिग्ध वाहन मिलने के बाद दोनों एएसआइ को गिरफ्तार कर जमुई ले जाया गया था.

कई सवालों के जवाब बाकी

विभागीय निलंबन के बावजूद इस मामले में कई तकनीकी और कानूनी पहलू अब भी उलझे हुए हैं. अपहरण की परिस्थितियां, फिरौती के लेनदेन में अन्य लोगों की संलिप्तता और वाहन जब्ती से जुड़े तथ्यों पर अभी आधिकारिक स्पष्टीकरण आनी बाकी है. फिलहाल, विभागीय कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि मद्य निषेध विभाग इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है. अब सबकी नजरें जांच के अंतिम निष्कर्षों पर टिकी हैं कि क्या इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो पाता है या नहीं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel