[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई, डमी शव से किया क्राइम सीन रीक्रिएट

ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई, डमी शव से किया क्राइम सीन रीक्रिएट

0
ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई, डमी शव से किया क्राइम सीन रीक्रिएट
आरोपी समर्थ सिंह के घर जांच के लिए पहुंची सीबीआई की टीम, फोटो- पीटीआई

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के आवास पहुंची. सीबीआई ने घटनास्थल पर जाकर संदिग्ध मौत मामले का पूरा सीन रीक्रिएट किया, और मामले से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया. सीबीआई अधिकारियों ने जांच प्रक्रिया के दौरान आरोपी गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की मौजूदगी में डमी शव का उपयोग कर घटनाक्रम को दोहराया. एजेंसी ऐसा करने के पीछे की वजह घटना से जुड़ी परिस्थितियों को समझना और मौजूद साक्ष्यों की पुष्टि करना है.

2 जून तक सीबीआई हिरासत में हैं गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह

मामले में भोपाल जिला अदालत ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को 2 जून तक पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा है. विशेष न्यायाधीश शोभना भालावे ने सीबीआई को दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के लिए पांच दिनों की हिरासत दी है. जांच एजेंसी इस दौरान मामले से जुड़े तथ्यों, घटनाक्रम और आरोपों की गहन पड़ताल कर रही है.

दिसंबर 2025 में हुई थी शादी

ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी समर्थ सिंह के साथ हुई थी. विवाह के कुछ महीनों बाद ही 12 मई को उनकी मृत्यु हो गई. इसके बाद उनके परिवार ने पति समर्थ सिंह, सास गिरिबाला सिंह और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मानसिक यातना के गंभीर आरोप लगाए. मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 तथा दहेज निषेध अधिनियम, 1961 के तहत विभिन्न धाराओं में जांच की जा रही है.

द्विशा के परिजन लगा रहे हैं दहेज हत्या का आरोप

ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल में मौत हो गई थी. उनका शव फंदे पर लटका मिला था. ट्विशा के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद उन्हें पति और ससुराल पक्ष की ओर से लगातार मानसिक प्रताड़ना झेलना पड़ा. दहेज के लिए उत्पीड़न के कारण उनकी मौत हुई. इस बीच, रविवार को नोएडा में ट्विशा शर्मा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मौन विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया. बड़ी संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए और पीड़ित परिवार के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया.

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने कहा- सच्चाई सामने आएगी

ट्विशा शर्मा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने मामले में न्याय मिलने का भरोसा जताया है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह मामला अब केवल उनकी बहन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि समाज में दहेज उत्पीड़न के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई बन चुका है. उन्होंने कहा- यह मामला अब सिर्फ ट्विशा का नहीं है. हम यहां अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए हैं. बड़ी संख्या में लोग हमारा समर्थन करने पहुंचे हैं. हमें पूरा विश्वास है कि सच्चाई सामने आएगी और न्याय मिलेगा.

ऋषिकेश में गंगा में विसर्जित की गई अस्थियां

29 मई को ट्विशा शर्मा की अस्थियों का विसर्जन उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में किया गया. इस दौरान परिवार के सदस्य मौजूद रहे. ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी का ऋषिकेश और गंगा नदी से विशेष लगाव था. इसी कारण परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा और भावनात्मक जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए वहीं अस्थि विसर्जन करने का निर्णय लिया.

सीबीआई कर रही है विस्तार से जांच

ट्वीशा शर्मा की मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है. जांच एजेंसी साक्ष्यों और परिस्थितियों के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में जांच से जुड़े नए खुलासे सामने आ सकते हैं.

Also Read: 21 जून को नीट री-एग्जाम, ऑनलाइन मोड में कराने पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दिया जोर

Previous article नवादा के अकबरपुर प्रखंड को मिला डिग्री कॉलेज, पैजुना स्कूल परिसर में सत्र 2026-27 से शुरू होगी स्नातक की पढ़ाई
Next article सगुनी महादलित बस्ती में नाला बना संकट, ढक्कन और सफाई को लेकर ग्रामीणों का किया प्रदर्शन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel