[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा समर्थ सिंह

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा समर्थ सिंह

0
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा समर्थ सिंह
ट्विशा शर्मा पिता नवनिधि शर्मा, ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह, घेरे में पीड़ित पक्ष के वकील अंकुर पांडे, फोटो- पीटीआई

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी है. पीड़ित पक्ष के वकील अंकुर पांडे ने बताया कि हाई कोर्ट ने एम्स निदेशक को निर्देश दिया है कि दिल्ली से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंचे और एम्स भोपाल में रखे ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करे. यह आदेश ऐसे समय आया है जब दो दिन पहले भोपाल की एक अदालत ने ट्विशा के परिजनों की दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी.

सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा समर्थ सिंह

ट्विशा शर्मा हत्याकांड में आरोपी समर्थ सिंह जबलपुर जिला अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचा. हालांकि, अदालत ने उसे मामले की सुनवाई करने वाले उचित न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है. इससे पहेल समर्थ सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत की याचिका वापस ले ली है. ट्विशा की मौत के बाद से ही समर्थ सिंह फरार है. आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 30 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा भी की है.

सीबीआई करेगी मामले की जांच

भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. मध्यप्रदेश सरकार ने उसके परिवार की मांग पर सीबीआई जांच की सिफारिश की है.

13 मई से एम्स भोपाल की मोर्चरी में रखा है ट्विशा का शव

ट्विशा शर्मा के शव का पहला पोस्टमार्टम 13 मई को भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में किया गया था. तभी से शव एम्स की मोर्चरी में रखा हुआ है. ट्विशा के परिजन लगातार एम्स दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे.

गिरिबाला सिंह की जमानत को चुनौती

ट्विशा शर्मा के पिता ने सत्र न्यायालय द्वारा आरोपी गिरिबाला सिंह को दी गई जमानत को भी हाई कोर्ट में चुनौती दी है. इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने नोटिस जारी किया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होगी. सुनवाई के दौरान यह तय किया जाएगा कि गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द की जाए या नहीं और जमानत देने में क्या कानूनी कमियां रहीं.

12 मई को ससुराल में मिली थी ट्विशा की लाश

ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं. पीड़िता के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. वहीं सिंह परिवार का दावा है कि ट्विशा ड्रग्स की आदी थी.

ट्विशा के पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह, सास और पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85 और 3(5) के साथ-साथ दहेज निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है.

Also Read: ट्विशा शर्मा की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी, भाई ने कहा-निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी

Previous article शेरघाटी से लापता तीन छात्राएं हावड़ा जंक्शन से बरामद, 12 घंटे में गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Next article Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर से पाक हथियार तस्कर शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा किशोर गिरफ्तार, देश के संवेदनशील स्थलों के नक्शे व तस्वीरें भेजता था सीमा पार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel