[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National इंटरनेट पर वायरल हो रहा ट्रंप का AI वीडियो, सीजफायर पर ईरान ने उड़ाई खिल्ली

इंटरनेट पर वायरल हो रहा ट्रंप का AI वीडियो, सीजफायर पर ईरान ने उड़ाई खिल्ली

0
इंटरनेट पर वायरल हो रहा ट्रंप का AI वीडियो, सीजफायर पर ईरान ने उड़ाई खिल्ली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो- पीटीआई

Iran US Ceasefire: ईरान के साथ अमेरिका की तनातनी के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को एआई के जरिये बनाया गया है. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक उड़ाया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि सीजफायर कैसे बढ़ाया गया, लेकिन इसे काफी मजाकिया और ट्रंप की खिल्ली उड़ाने वाले अंदाज से बनाया गया है. शोसल मीडिया पर इसे हैदराबाद स्थित ईरानी कॉन्सुलेट ने शेयर किया है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

एआई (AI) के जरिए 45 सेकंड के इस वीडियो में राष्ट्रपति वार्ता की मेज दिखाई दे रही है. जिसमें एक ओर डोनाल्ड ट्रंप, वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस समेत कई अन्य लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं. वहीं सामने वाली कई सीटें ईरान डेलीगेशन के लिए है, जो खाली है. उसमें कोई भी ईरानी प्रतिनिधि नहीं बैठा है. इसी बीच ट्रंप को सोशल मीडिया में एक पोस्ट करते हुए दिखाया जा रहा है कि जिसमें वो कह रहे हैं कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है. इसके बाद स्क्रीन में एक कटाक्ष वाला सीन आता है जिसमें 2000 का इंतजार लिखा आता है. ट्रंप इससे काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. सामने ईरान की तरफ की सीट अभी भी खाली दिखाई गई है. ट्रंप गुस्से में पूछते नजर आर रहे हैं ईरान के लोग कहां है…?

‘ट्रंप शटअप’ का आया मैसेज

वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रंप खाली कुर्सियों को ही ईरानी प्रतिनिधि समझकर कह रहे हैं कि अगर ईरान बातचीत के लिए नहीं आया तो वो हमला कर देंगे. कुछ समय बाद वह फिर पूछते दिख रहे हैं कि ईरानी प्रतिनिधि कहां हैं. इसी दौरान एक शख्स आता है और ट्रंप को एक पर्ची दिखाता है, जिसपर लिखा होता है चुप रहो ट्रंप (Shut Up Trump). इसे पढ़ने के बाद ट्रंप का हैरान चेहरा नजर आता है. एआई वीडियो के अंत में ट्रंप यह कहते नजर आ रहे हैं कि पाकिस्तान की आग्रह पर उन्होंने सीजफायर को बढ़ाने का फैसला किया है. इसी के साथ वो कमरे से निकल जाते हैं.

Previous article गहन पुनरीक्षण कार्य को एक सप्ताह में पूरा करें : बीडीओ
Next article UP बोर्ड 10वीं के टॉपर्स होंगे मालामाल, जानें क्या मिलेगा इनाम
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel